Breaking News

सशक्त सरकार ही लोकतंत्र को मजबूत कर हिंदुस्तान को परम वैभव पर ले जा सकती है: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

लखनऊ। गोमती नगर जनकल्याण महासमिति के तत्वाधान में राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यसभा सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी का प्रबुद्ध सम्मेलन में स्वागत किया गया। इसके अलावा डॉ. पशुपति पाण्डेय की पुस्तक “ब्रह्म सत्यम जगत मिथ्या” एवं राम अवतार सिंह खंगार “नीम मैन” की दो पुस्तक “बुंदेलखंड का इतिहास यात्रा” एवं “नटखट बचपन” की पुस्तक का विमोचन किया।

डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने भारतीय संस्कृति एवं राष्ट्रवाद पर वक्तव्य में उन्होंने भगवान गणेश के स्वरूप का शास्त्रीय विवरण देते हुए, भारतीय संस्कृति के विकास के बारे में विस्तृत रूप से उन्होंने एकलव्य भीष्म पितामह द्रोणाचार्य आदि महाभारत काल की श्री राम जन्म भूमि प्राचीन इतिहास को बताया तथा राम एवं भरत के त्याग वा राम जी के भाइयों एवं औरंगजेब के भाइयों एवं इतिहास त्याग, तपस्या की समालोचनात्मक विवेचना प्रबुद्ध जनों के मध्य वर्णित किया।

विदुषी नारियों के द्वारा मनीषियों के साथ शास्त्रात के संबंध में गार्गी, लोपामुद्रा, घोषा,अपाला इत्यादि विदुषी नारियों के द्वारा किए गए शास्त्र के संबंध में भी वर्णन किया।

भारतीय इतिहास में नारियों के सम्मान वा गुरु शंकराचार्य मंडन मित्र जी के साथ शास्त्र हो रहा था तब निर्णायक की भूमिका मंदन मिश्र की पत्नी भारती जी ही कर रही थी। उन्होंने वर्तमान सरकार की तमाम योजनाएं जैसे जनधन योजना, गरीबों को मकान, गरीबों को अन्ना, शौचालय उज्जवला योजना आयुष्मान कार्ड सोलर आदि की चर्चा की जो गरीबों को सीधे दी जा रही है। उन्होंने मतदान का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु प्रबुद्धजनों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा सशक्त सरकार ही लोकतंत्र को मजबूत कर हिंदुस्तान को परम वैभव पर ले जा सकती है। महासमिति के महासचिव डॉ. राघवेंद्र शुक्ल ने प्रबुद्ध जनों की मांग को ध्यान में रखते हुए आग्रह किया है कि महासमिति के अगले प्रबुद्ध जन सम्मेलन में पूर्ण धन्यवाद महासमिति की तरफ से उन्हें देंगे। डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी ने अगले कार्यक्रम में आने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की है। कार्यक्रम में कई समितियां के प्रबुद्ध जन,माताएं,बहने,युवा वर्ग आदि सैकड़ों लोग शामिल हुए।

About Samar Saleel

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...