Breaking News

पवन सिंह चौहान MLC प्रत्याशी घोषित, शुभचिंतको के संदेशों से सोशल मीडिया हुआ ओवरलोड

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती……

उत्तर प्रदेश में स्थानीय प्राधिकरण चुनाव की तिथि घोषित होते ही उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चुनावी माहौल बन गया है। ऐसे में मुख्य पार्टियों ने अपने अधिकतम उम्मीदवार भी घोषित कर दिये हैं।

लखनऊ। सीतापुर स्थानीय प्राधिकरण में भारतीय जनता पार्टी की तरफ़ से लखनऊ के प्रतिष्ठित College- SR Group of Institutions  के चेयरमैन पवन सिंह चौहान का नाम घोषित होते ही हजारों शुभचिंतकों की बधाई देने का सुबह से जो सिलसिला शुरु हुआ वो देर रात तक चलता रहा।

उनके चाहने वालों ने उनके आवास पर तो जाकर, साथ ही, फोन पर भी शुभकामनाएं दीं है। वहीं, सोशल मीडिया पर तो हज़ारों शुभचिंतकों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की बधाई संदेशों का तांता लग चुका था।

उत्तर प्रदेश में स्थानीय प्राधिकरण चुनाव की तिथि घोषित होते ही उत्तर प्रदेश में एक बार फिर चुनावी माहौल बन गया है। ऐसे में मुख्य पार्टियों ने अपने अधिकतम उम्मीदवार भी घोषित कर दिये हैं।

कौन हैं पवन सिंह चौहान- एक संक्षिप्त परिचय

पवन सिंह चौहान का व्यक्तित्व बहुत ही सहज एवं सरल है। समाज के सभी वर्गो में उनके शुभचिंतक और चाहने वाले हर तरह से अपनी खुशियों का इजहार कर रहे हैं। शुभचिंतक और चाहने वाले तो होने भी चाहिए, क्योंकि पवन सिंह का व्यक्तित्व अगर सोने का है तो उनके दिल में समाज सभी लोगों के लिए दया और करुणा का सागर भरा हुआ है। समाज की सेवा करना पवन सिंह, अपना परम् कर्तव्य मानते हैं। समाज सेवा के लिए अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए उन्हें अनगिनत अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

पवन सिंह को मिले अवॉर्ड की एक झलक-

  • पैग़ाम-ए-सत्यपथ (2013)
  • natioanal Education Award (2014)
  • Eduprenuer Award (2014)
  • अवधी विकास सम्मान (2015)
  • Leadership Award (2015) 
  • सोपान शख्सियत सम्मान (2016) पूर्व राज्यपाल राम नाईक द्वारा 
  • उत्तर प्रदेश रटन सम्मान (2017) 
  • अवध गौरव सम्मन (2017)
  • Educarional Award (2017)
  • Change Maker of The Year Award (2018)
  • Marrvellous Persnality Award (2018)

पवन सिंह चौहान के बारे में जितना कहा जाए कम है। ये सभी सम्मान तो बस बानगी भर हैं, लेकिन इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि समाज में लोगों की सेवा के प्रति उनकी निष्ठा किस हद तक है। क्यों समाज के हर वर्ग, धर्म, ज़ात, बिरादरी के लोग उनकी इस उपलब्धि से ख़ुश है। आइये एक नज़र डालते हैं पवन सिंह चौहान के जीवन परिचय पर-

एक नज़र में देखिए, पवन सिंह चौहान के किए गये समाज के लिए कार्य-

  • स्वास्थ्य/ आरोग्य के लिए जागरुकता शिविर का आयोजन
  • प्रदेश भर में खेलों के प्रति जागरूकता और प्रतियोगिताओं का आयोजन
  • शून्य लागत के साथ कृषि के लिए जागरुकता
  • जेलों में बंद क़ैदियों को समाज के लिए ज़िम्मेदार बनाना, जीवन की नई शुरुआत करने के लिए प्रेरित करना, उनका चरित्र निर्माण और उनके लिए खेलों का आयोजन करना
  • आर्थिक रूप से कमज़ोर और प्रतिभाशाली छात्रों के लिए छात्रावास/बस और पुस्तकें उप्लब्धत करवाना
  • सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देना
  • पुलिस सुधार पर संगोष्ठी का आयोजन करना 
  • छोटे उद्द्यमियोंं का मार्ग-दर्शन करना 

सिर्फ यही नहीं, पवन सिंह का उत्तर प्रदेश के 350 गाँवों की पंचायतों से सीधा सम्पर्क है। गाँवों की पंचायत से सीधा सम्पर्क होने के कारण, कृषि के क्षेत्र में किसानों की आय को बढ़ाने के लिए, बिना किसी लागत के कृषि को एक नए आयाम पर पहुंचाने का प्रयत्न पवन सिंह करते रहते हैं। उनके इस निरंतर प्रयास से उन्होने किसानोंं की जीवन शैली को काफ़ी सुधार किया है। इतना ही नहीं, गाँवों की गायन, नृत्य, वादन जैसी प्रतिभाओं के लिए एक सही मंच भी दिया है, ताकि, देश के गाँवों की प्रतिभाएँ जीवित रहें।

पवन सिंह चौहान विद्यार्थियों के लिए वे तन-मन-धन से तैयार रहते हैं। प्रतिभाशाली और कमज़ोर छात्रों के मार्ग-दर्शन के लिए करीब 3 लाख विद्यार्थियों की counselling हर साल करते हैं। इस वक़्त लगभग 20 हज़ार छात्रों को उन्होंने रोज़गार दिलवाया है और यह कार्य अभी भी निरंतर जारी है। समाज के लिए ऐसे अनगिनत कार्य करते हुए पवन सिंह ने समाज के हर वर्ग के लोगों के दिलों में जगह बनाई हुई है।

कैसा है पवन सिंह चौहान का कर्मठ जीवन?

22 विधान परिषद की सीट के लिए होने वाले चुनाव में बख्शी का तालाब क्षेत्र के पवन सिंह चौहान को सीतापुर के लिए नामांकित किया गया है। पवन बख्शी का तालाब क्षेत्र के एसआर ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन हैं।
क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों मे शुमार पवन अपनी अलग छवि रखने व्यक्तित्व के जाने जाते हैं। वह मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते थे। जनसेवा और मेहनत कर एक अच्छा मुकाम हासिल किया। क्षेत्र ही नही बल्कि आसपास के जिले में भी पवन सिंह चौहान को लोग नि:स्वार्थ जनसेवक के लिए जानते हैं।

महामारी के दिनों में लोगों तक पहुँचाई सहायता

कोरोनावायरस जैसी महामारी में क्षेत्र ही नही बल्कि आसपास के जिले में भी लोगों को सहायता प्रदान करते रहे। आसपास के जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मानित किया गया है । मृदुभाषी एवं सरल स्वभाव के लिए क्षेत्र में चर्चित हैं। जनसेवा के लिए जनता की हर संभव मदद करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।

प्रधानमंत्री से हैं प्रभावित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अत्यंत प्रभावित हैं। वह बताते हैं कि, उन्होंने भी क‌भी चाय और जनरल स्टोर चलाया है। हाड़ तोड़ मेहनत कर आज इस मुकाम पर पहुंच पाएं हैं। उनका कहना है कि, कोई भी काम छोटा नही होता है।बस आप ईमानदारी से मेहनत करते जाएंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। भाजपा प्रत्याशी के लिए चयनित किए जाने पर उन्होंने कहा कि, यह मोदी और योगी की महानता है कि हम जैसे लोगों को जनसेवक के

ज़मीन से उठ कर पहुँचे हैं पवन इस मुक़ाम तक

पवन सिंह चौहान का जीवन इतना भी आसान नहीं रहा। जिस तरह, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शत्रुओं और आलोचकों को धता बताकर, ख़ुद को साबित किया है। ठीक उसी तरह, जीवन के कष्टों को झेलते हुए, संघर्षों भरे जीवन की जद्दोजहद से लड़ते हुए पवन सिंह ने भी ज़िंदगी में अपने मार्ग में आने वाली हर परेशानियों का डट कर सामना किया है और तब कहीं जाकर अपनी मंजिलों को पाया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अत्यंत प्रभावित हैं। वह बताते हैं कि, उन्होंने भी क‌भी चाय और जनरल स्टोर चलाया है। हाड़ तोड़ मेहनत कर आज इस मुकाम पर पहुंच पाएं हैं। उनका कहना है कि, कोई भी काम छोटा नही होता है। बस आप ईमानदारी से मेहनत करते जाएंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। भाजपा प्रत्याशी के लिए चयनित किए जाने पर उन्होंने कहा कि, यह मोदी और योगी की महानता है कि हम जैसे लोगों को जनसेवक के लिए चयनित किया है।

ज़िंदगी में कई बार गिरते, गिर कर फिर उठ खड़े होकर और सीना तान कर आगे बढ़ने वाले पवन सिंह देश के प्रधानमंत्री मोदी से प्रेरित हैं। अब इसे इत्तेफ़ाक़ कहें या कुछ और, मगर जिस तरह, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बचपन में चाय बेच कर, बड़े होते हुए समाज में लोगों की सेवा कर और अपनी राजनैतिक पार्टी के प्रति कर्तव्यनिष्ठा साबित करते हुए, आज देश के सबसे प्रभावशाली लोगों में शुमार हो चुके हैं। ठीक वैसे ही, एक चाय की दुकान से अपने जीवन की शुरुआत करने वाले, समाज सेवा को अपना कर्तव्य मानने वाले पवन सिंह, आज प्रदेश के सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल हो चुके हैं। पवन सिंह ने इस बात को साबित किया है कि-

“ख़ुदी को कर बुलंद इतना कि हर तक़दीर से पहले 

ख़ुदा बंदे से ख़ुद पूछे बता तेरी रज़ा क्या है “

प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही, पवन सिंह ने भी ये साबित कर दिखाया है कि, अगर इंसान में लगन है, आगे बढ़ने की चाहत है और अगर वो ये साबित कर दिखाना चाहता है कि दुनिया में कुच भी नामुमकिन नहीं होता तो उस इंसान को उसकी मंज़िल तक पहुँचाने के लिए हर ज़र्रा साथ देता है। यूँ ही कोई नहीं बन जाता पवन सिंह चौहान….!!

 

 

About reporter

Check Also

दिल्ली पहुंचे टिपरा मोथा प्रमुख, तीन केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, आदिवासी परिषद के लिए मांगी मदद

त्रिपुरा आदिवासी क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के लिए अधिक धनराशि के लिए टिपरा मोथा प्रमुख ...