Breaking News

बैसवारा : बाल्हेश्वर मन्दिर परिसर मे पौधरोपण

रायबरेली। बैसवारा क्षेत्र के बाल्हेमऊ मजरे ऐहार गांव के प्रतिष्ठित बाबा बाल्हेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में ओम शिव शक्ति मानव सेवा मंडल द्वारा सावन मास के द्वितीय सोमवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बैसवारा : वृक्ष लगाने से ही पर्यावरण संरक्षित

मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र अवस्थी,लालगंज चेयरमैन रामबाबू गुप्ता,महेन्द्र अग्रवाल,राजू तिवारी,दुर्गेश सिंह,सतीश त्रिवेदी गुरूजी, राजकुमार प्रजापति,राजकुमार गुप्ता, रत्नेश गुप्ता, रामप्रकाश श्रीवास्तव आदि ने मन्दिर परिसर मे पौधरोपण कर लोगो को पर्यावरण के प्रति कार्य करने को सचेत किया है। बाल्हेश्वर महादेव मन्दिर के मुख्य पुजारी पं0 झिलमिल जी महराज ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया है।

ये भी पढ़ें – Sonia Gandhi : सांसद ने बाढ़ पीड़ितों को भेजी राहत सामग्री

राजेन्द्र अवस्थी ने कहा कि वृक्ष धरा का आभूषण है। सभी को पौधरोपण कार्यक्रम मे बढचढ कर भाग लेना चाहिये। वृक्ष लगाने से ही पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है।

रत्नेश मिश्रा
रत्नेश मिश्रा

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...