Breaking News

महिला आयोग की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य के नेतृत्व में की जाएगी जनसुनवाई

लखनऊ। राज्य महिला आयोग द्वारा मिशन-शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाये जाने तथा महिला उत्पीड़न की रोकथाम व महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से 21 अक्टूबर तथा 22 अक्टूबर, को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में जागरूकता शिविर का आयोजन एवं महिला जनसुनवाई की जायेगी।

21 अक्टूबर को जनपद अयोध्या तथा 22 अक्टूबर को जनपद गाजियाबाद में महिला आयोग की अध्यक्ष बिमला बाथम द्वारा महिला जनसुनवाई की जायेगी। 21 अक्टूबर को जनपद बुलन्दशहर में उपाध्यक्ष सुषमा सिंह तथा 22 अक्टूबर को जनपद सीतापुर में उपाध्यक्ष अंजू चौधरी द्वारा महिला जनसुनवाई की जायेगी। आयोग की सदस्य अनीता सिंह मिर्जापुर, सुमन चतुर्वेदी  इटावा, इन्द्रवास सिंह बस्ती, सदस्य सुनीता बंसल शाहजाहांपुर, निर्मला द्विवेदी बलिया, राखी त्यागी शामली, निर्मला दीक्षित कासगंज, मीना कुमारी हापुड़, डा. कंचन जायसवाल ललितपुर, प्रभा गुप्ता चित्रकूट, पूनम कपूर व सदस्य रंजना शुक्ला कानपुर नगर, उषा रानी प्रयागराज, अनिता सचान फतेहपुर, शशि मौर्या जौनपुर, कुमुद श्रीवास्तव श्रावस्ती, रामसखी कठेरिया बुलन्दशहर, संगीता तिवारी कुशीनगर, अवनी सिंह रामपुर, सुमन सिंह सुल्तानपुर, मनोरमा शुक्ला बहराइच, अंजू प्रजापति पीलीभीत, अर्चना मऊ तथा मिथिलेश अग्रवाल फर्रूखाबाद में 21 अक्टूबर को जागरूकता शिविर का आयोजन एवं महिला जनसुनवाई की जायेगी।

मिशन-शक्ति फेज-3 के अन्तर्गत महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं विषयक जागरूकता शिविर का आयोजन कराया जायेगा। शिविर में उपस्थित व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दिलायी जायेगी तथा  योजनाओं से सम्बन्धित साहित्य उपलब्ध कराये जाने के साथ ही पात्रों का सुसंगत योजनाओं में यथासम्भव पंजीकरण भी कराया जायेगा। शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा निराश्रित महिलाओं को पेंशन वृद्धावस्था पेंशन, आयुष्मान कार्ड बनवाये जाने, कन्या सुमंगला योजना से आच्छादित बालिकाओं को लाभ दिलाये जाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, योजना से जनपद की महिलाओं को लाभान्वित किया जायेगा।

   दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...