Breaking News

सत्यप्रकाश सिंह को मिला विहिप के परावर्तन प्रमुख और प्रान्त के विशेष सह संपर्क प्रमुख का दायित्व

वाराणसी: विश्व हिन्दू परिषद धर्म प्रसार काशी प्रान्त के मंत्री सत्यप्रकाश सिंह को परावर्तन प्रमुख के अतिरिक्त प्रान्त के विशेष सह संपर्क प्रमुख का दायित्व संगठन ने सौंपा है। विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना परम पूज्य माधवराव सदाशिव गोलवलकर संघ के द्वितीय सरसंघचालक की प्रेरणा से कृष्ण जन्माष्टमी 1964 में मुंबई के पवई नामक स्थान पर सांदीपनि साधनालय में हुई थी। विश्व हिन्दू परिषद अपनी स्थापना के 60 वर्ष पूरा करने की ओर अग्रसर है इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद ने अपने संगठनात्मक ढांचे को प्रभावी और सशक्त बनाने की ओर अग्रसर है।

सत्यप्रकाश सिंह को मिला विहिप के परावर्तन प्रमुख और प्रान्त के विशेष सह संपर्क प्रमुख का दायित्व

विश्व हिन्दू परिषद में विभिन्न स्तर पर विचार विमर्श चल रहा है। सक्रिय एवं महत्वपूर्ण कार्यकर्ताओं जिम्मेदारियां सौपी जा रही है इससे गांव गांव में विश्व हिन्दू परिषद की समिति और सत्संग तथा सेवा कार्यो को बढाया जा सके। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद की प्रयागराज के सहसों में आर डी कालेज में विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त की योजना बैठक हुई। इसमें हिन्दू परिषद ने अपने महत्वपूर्ण और सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न मोर्चे पर लगाया है।

इसमें विभिन्न दायित्व की घोषणा की गई। जिसमें प्रमुख रुप से विश्व हिन्दू परिषद काशी प्रान्त में धर्म प्रसार के सभी विषयों को लेकर के सक्रिय रहने वाले सत्य प्रकाश सिंह को विश्व हिन्दू परिषद का धर्म प्रसार के साथ-साथ प्रान्त का सह विशेष सम्पर्क प्रमुख का भी दायित्व सौंपा गया है। सत्य प्रकाश सिंह जिससे समाज के प्रबुद्ध वर्ग को विशेष रूप से विश्व हिन्दू परिषद के साथ जोड़ा जा सके और विश्व हिन्दू परिषद में उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके संगठन के कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की है उनके नेतृत्व में संगठन का प्रभावी तथा नेतृत्व के मंशा के अनुरूप संगठन का काम प्रभावी एवं सशक्त बनेगा |

सत्यप्रकाश सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बाल स्वयंसेवक 13 वर्ष की आयु से संघ का विभिन्न दायित्व, शाखा के मुख्य शिक्षक, शाखा कार्यवाह, मण्डल कार्यवाह से प्रारम्भ राष्ट्र सेवा का सफऱ इस नवीन दायित्व के लिए विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको बहुत बहुत बधाई दी है।

About reporter

Check Also

बड़ौत में विजय संकल्प रैली में पहुंचे जयंत और पत्नी चारू चौधरी, मंच से जमकर गरजे सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ और रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के साथ ही चारू चौधरी आज ...