Breaking News

मकर व धनु राशि के जातकों को मिलेगी व्यवसाय में प्रगति, वृष राशि के लिए चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को देगा विस्तार

आज रविवार का दिन है। रवि यानि सूर्य…ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। वहीं कुंडली में इसे आत्मा व पिता का कारक माना जाता है। इसके अलावा सूर्य को हमारे मान सम्मान व अपमान का भी कारक माना गया है। सूर्य एकमात्र ऐसा ग्रह है जो कभी वक्री गति नहीं करता है। इनका रंग केसरिया व रत्न माणिक्य है। इस दिन के कारक देव स्वयं भगवान सूर्य नारायण जी हैं।

सबसे प्रमुख बात यह है कि शनि व चन्द्रमा एक साथ मकर राशि मे गोचर कर रहे हैं। मकर का स्वामी शनि इस समय इसी राशि में वक्री है। वृष व मकर राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मकर व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे। पण्डित आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र…✍️

?आज का राशिफल?

1.मेष राशि –आज चन्द्रमा का दशम गोचर लाभप्रद है। राजनीतिज्ञों को सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। गुरु छात्रों को उन्नति देगा। पीला व लाल रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2.वृष राशि –चन्द्रमा का नवम गोचर व्यवसाय में आपकी कार्य योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। चने की दाल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

3.मिथुन राशि –चन्द्र का मकर व गुरु का कुम्भ गोचर मंगलमय है। जॉब में पद परिवर्तन की योजना बना सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

4.कर्क राशि –जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। बिजनेस में नए कार्य आरंभ कर सकते हैं। नारंगी व लाल रंग शुभ है। जॉब से सम्बंधित ऑफिस कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। गृह निर्माण सम्बन्धित कार्यों में सफलता से प्रसन्न रहेंगे।

5.सिंह राशि –बैंकिंग व मीडिया जॉब के करियर में सफलता की प्राप्ति होगी। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। सूर्य के एकादश गोचर का लाभ लें। सूर्य उपासना करें व उनका आशीर्वाद लें। बैगनी व नारंगी रंग शुभ है।

6.कन्या राशि –जॉब में प्रोग्रेस से खुश रहेंगे। चन्द्रमा का पंचम गोचर जॉब व व्यवसाय में लाभ देगा। उड़द का दान करें। नीला व सफेद रंग शुभ है। पॉलिटिशियन सफल रहेंगे।

7.तुला राशि –जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में भी उन्नति है। स्वास्थ्य में सफलता के लिए हनुमानबाहुक का पाठ करें। हरा व बैगनी रंग शुभ है। तिल का दान करें।

8.वृश्चिक राशि –व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव हो सकता है। जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद व लाल रंग शुभ है।उड़द का दान करें। मकान खरीदने का प्लान बन सकता है।

9.धनु राशि –आज आर्थिक सुख में प्रसन्नता है। गुरु व चन्द्रमा छात्रों को लाभ देंगे। आज गृह निर्माण सम्बन्धी प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। नीला व नारंगी रंग शुभ है।

10.मकर राशि –जॉब के लिए आज समय अनुकूल है। शनि व चन्द्रमा का इसी राशि में गोचर लाभ देगा।परिवार में खुशहाली की स्थिति रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। बैगनी व आसमानी रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

11.कुंभ राशि –चन्द्रमा व शनि जॉब में लाभ प्रदान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। हरा व आसमानी रंग शुभ है। तिल का दान करें। शनि के बीज मंत्र का जप करें।

12.मीन राशि –चन्द्रमा का एकादश गोचर शुभ है। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्रमा रुके धन का आगमन करा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान कर सकते हैं। पीला व सफेद रंग शुभ है। हनुमान जी की पूजा करते रहें। चने की दाल का दान करें।

☀️ ?आज का पंचांग – 27 जून 2021? ☀️

तिथि तृतीया – 15:56:19 तक
नक्षत्र श्रवण – 25:22:01 तक
करण विष्टि – 15:56:19 तक, बव – 27:02:02 तक
ऋतु ग्रीष्म
मास आषाढ़
पक्ष कृष्ण
योग वैधृति – 16:24:21 तक
वार रविवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:25:09
सूर्यास्त 19:22:46

?चन्द्र राशि मकर
चन्द्रोदय 22:03:00
चन्द्रास्त 07:48:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:57:36

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 16:30:00 से 18:00:00 तक
गुलिक काल 15:53:22 से 17:38:04 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:42:00 से 12:21:00 तक
☀️ दिशा शूल – पश्चिम

?जातक संपर्क सूत्र  09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...