Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल व सोने की कीमतों में आई गिरावट, जानिये नया रेट

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और सोने की कीमतों में गिरावट आई है। कारोबार के दौरान नॉयमेक्स क्रूड 1.49 फीसदी की कमजोरी के साथ 62.00 डॉलर के आस-पास नजर आ रहा है। वहीं ब्रेंड क्रूड में भी गिरावट दर्ज की गयी है। ब्रेंड क्रूड 1.23 फीसदी नीचे आकर 68 डॉलर के आस-पास बना हुआ है।

वहीं दूसरी तरफ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट आई है। कोमेक्स पर सोना 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ 1507.20 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चांदी में भी कमजोरी आई है और कोमेक्स पर चांदी 0.53 फीसदी नीचे आकर 18 डॉलर के आस-पास बनी हुई है।

About News Room lko

Check Also

यूक्रेन को जवाब देने के लिए रूस ने संभाल कर रखा है अपना ब्रह्मास्त्र! अगर इस हथियार का हुआ इस्तेमाल तो…

  Russia Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध अभी तक खत्म नहीं ...