Breaking News

TMC नेता ने आंदोलनकारी डॉक्टरों को बताया ‘देशद्रोही’, कहा- कोर्ट के आदेश का नहीं हो रहा पालन

कोलकाता:  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन न करने के लिए हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों की आलोचना की और उन्हें ‘देशद्रोही’ करार दिया।

वीडियो क्लिप में टीएमसी नेता चंदन मुखोपाध्याय को पार्टी के एक कार्यक्रम में यह बयान देते देखा गया। मुखोपाध्याय उत्तर 24 परगना के बदुरिया पंचायत के प्रमुख हैं। वीडियो क्लिप में उन्हें कहते हुए देखा गया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद डॉक्टर अपनी हड़ताल जारी रखे हुए हैं और लोगों की सेवा करने की अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए, जिन्होंने कोर्ट के आदेशों का पालन नहीं किया।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को 10 सितंबर की शाम पांच बजे से अपनी ड्यूटी पर लौटने का निर्देश दिया था। लेकिन प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने लगातार 33वें दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी।

प्रदर्शनकारी पिछले महीने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्ष महिला डॉक्टर के दुष्कर्म और हत्या मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं। जूनियर डॉक्टरों की स्वास्थ्य भवन के बाहर अपनी हड़ताल जारी है। वे कोलकाता पुलिस आयुक्त और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों को उनके पदों से हटाने की मांग कर रहे हैं।

About News Desk (P)

Check Also

Israel: बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने आंतरिक सुरक्षा एजेंसी प्रमुख को क्यों निकाला, फैसले पर मचा हंगामा

दीर-अल-बला (गाजा पट्टी)। इजरायल के प्रधानमंत्री ने अपने देश के आंतरिक सुरक्षा प्रमुख को बर्खास्त कर ...