Breaking News

आँखों की खूबसूरती को बढाने के लिए पलकों पर लगाएं इस चीज़ का तेल

आँखों की सुन्दरता से आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगते है। आँखों की खूबसूरती पलकों पर निर्भर करती है। घनी और लम्बी पलको की वजह से आपकी आँखे सुंदर, आकर्षक और चमकदार नजर आती है। लेकिन बहुत से लोगो की पलको की ग्रोथ कम होती है।

 

लड़कियों की आंखें देखने में तभी खूबसूरत लगती हैं जब उनकी पलकें लंबी और घनी हों। घनी पलकें और भौं, आंखों की सुंदरता में चार चांद लगा देते है। लेकिन कई लोगों की ऊपरी और निचली पलकें बहुत हल्‍की होती है जिससे आंखों में कोरापन लगता है।

बाजार में ऐसी कोई चीज़ अभी तक उपलब्‍ध नहीं है जो आपकी पलकों को घना बना सके। अगर आप अपनी पतली और कम घनी पलकों से परेशान हैं तो यहां नीचे दिये हुए उपायों को जरुर आजमाएं।

1.पलकोें पर रोजाना आरंडी का तेल अवश्य लगाएं। इससे धीरे-धीरे पलकें घनी होनी शुरू हो जाएगी।
2. पलके हल्की हैं तो आप इन पर वैसलीन लगाएं। इससे पलकों की नमी बनी रहेगी। इसके बाद मस्कारा लगाएं।
3. नारियल का तेल बालों को झड़ने से रोकता है। हर रोज पलकों पर नारियल का तेल लगाएं। इससे बाल मजबूत बनेगें।
4. जैतून का तेल भौहों पर लगाने का फायदे मिलेगा।

About News Room lko

Check Also

मलेरिया के लक्षण और कारण, जानिए इस रोग से बचाव के तरीके

आज यानी 25 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर मलेरिया दिवस मनाया जाता है। हर साल ...