Breaking News

आज तुला राशि के जातकों के व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी, वस्त्र और आभूषण की प्राप्ति होगी

आज बृहस्पतिवार का दिन है। ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु यानि देवगुरु माना गया है। इसी कारण इस दिन को गुरुवार भी कहा जाता है। शरीर में ह्दय का जबकि कुंडली में इसे विद्या का कारक माना गया है। इनका रंग पीला व रत्न पुखराज है। इस दिन के कारक देव श्री हरि विष्णु हैं, वहीं विद्या का कारक होने के कारण इस दिन विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा का भी विधान है। पं.आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि :- वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदले न की दूसरों को बदलने की, कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

2. वृषभ राशि :- छोटी छोटी बातों पर क्रोध आना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। शत्रु हावी हो सकते हैं। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, वह आज कोई और कर जाएगा।

3. मिथुन राशि :- स्वास्थ में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को ले कर चिंतित रहेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन सम्बंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जाएंगे। यात्रा संभव।

4. कर्क राशि :- आजीविका को ले कर आप चिंतित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

5. सिंह राशि :- सुख सुविधा की वस्तुओं पर धन खर्च होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

6. कन्या राशि :- संतान के स्वास्थ की चिंता रहेगी। जीवनसाथी का साथ आगे बढ़ने में सहायक होगा। वाहन सुख मिलने के योग है। कार्य की अधिकता और समय की कमी का आभास होगा।

7. तुला राशि :- आपकी व्यवहार कुशलता की तारीफ़ होगी। वस्त्र आभूषण की प्राप्ति होगी। रचनात्मक कार्यो में रूचि बढेगी। भाई बहनों से विवाद की स्थिति बन सकती है। आप की सोच बदलने की जरूरत है।

8. वृश्चिक राशि :- धीमी शुरुआत के बावजूद कार्यो में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते। समय उत्तम है।

9. धनु राशि :- सफलतादायक समय चल रहा है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलवाएंगे। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है।

10. मकर राशि :- कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते की आप आगे बढ़े, अत: सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से कंरे।

11. कुम्भ राशि :- स्वास्थ बिगड़ सकता है। राजकीय कार्यो में अवरोध आ सकते हैं। विधुत उपकरण खरीदने के योग हैं। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें।

12. मीन राशि :- नौकरी में बदलाव के योग हैं। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा। किसी के जवाब का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की सम्भावना है।

☀️?आज का पंचांग-11 मार्च 2021?☀️

तिथि त्रयोदशी – 14:41:39 तक
नक्षत्र धनिष्ठा – 21:45:44 तक
करण वणिज – 14:41:39 तक, विष्टि – 26:50:03 तक
ऋतु शिशिर
मास फाल्गुन
पक्ष कृष्ण
योग शिव – 09:23:11 तक
वार गुरूवार

? सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 06:36:06
सूर्यास्त 18:26:55

? चन्द्र राशि मकर – 09:21:37 तक
चन्द्रोदय 30:08:59
चन्द्रास्त 16:33:00

? संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 11:50:48

?.अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 13:30:00 से 15:00:00 तक
गुलिक काल 09:33:49 से 11:02:40 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:47:00 से 12:25:00 तक
☀️ दिशा शूल – दक्षिण

पं. आत्माराम पांडेय "काशी
पं. आत्माराम पांडेय 

About Aditya Jaiswal

Check Also

राम नवमी पर सरयू सलिला में स्नान का विशेष महत्व 

राम नवमी विशेष: भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत ...