Breaking News

हरियाणा चुनाव से पहले बढ़ी BJP की ताकत, योगेश्वर दत्त और संदीप सिंह भाजपा में शामिल

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह और ओलंपिक मेडलिस्ट पहलवान योगेश्वर दत्त हरियाणा में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये हैं।

उनके अलावा हरियाणा में कलांवाली (सु.) सीट से अकाली दल के विधायक बलकौर सिंह ने भी गुरुवार को यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर पार्टी के मीडिया प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी तथा भाजपा की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष सुभाष बराला उपस्थित थे।

पूर्व हॉकी कप्तान हरियाणा में कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के निवासी हैं। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2009 में मलेशिया को हराकर सुल्तान अजलान शाह कप पर कब्जा किया था। योगेश्वर दत्त ने 2012 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में 60 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था। उन्हें 2013 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उन्होंने 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

हरियाणा में पिछले पांच वर्ष से भाजपा का शासन है। राज्य में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...