Breaking News

इस सिंगर ने दी थी अरिजीत सिंह को मात,आज हैं ऐसी हालत…

2005 में सोनी टीवी पर एक सिंगिंग शोआया था गुरुकुल। इस शो आज के मशहूर बॉवीवुड गायक अरिजीत सिंह ने भी भाग लिया था। लेकिन वो शो को जीत नहीं पाए थे। इसी रियालिटी शो के विजेता काजी तौकीर आज भी अपने करियर को शुरू करने का इंतजार रहे हैं। सोनी इंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले इस रियालिटी शो में काजी तौकीर ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वे सुफियाना गायकी के लिए जाने जाते थे। लेकिन उनके हाथ में फिलहाल कोई ठोस काम नहीं है।उनके करियर के बारे में उनके पिता एमए काजी तौकीर बताते हैं, ‘मुझे अपने बेटे करियर को लेकर कोई चिंता नहीं है। वह अचानक से स्टार बन गया था तब भी मुझे ज्यादा उत्साह नहीं जगा था। वह अपने दिशा में आगे बढ़ रहा है. एक दिन वह जरूर अपना मकाम बना लोगा।’ जम्मू कश्‍मीर के हाईकोर्ट में बतौर वकील कार्यरत एमके काजी तौकीर बताते हैं कि हाल ही उनके बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक कंसर्ट किया है। उसके पास अब अच्छे काम आ रहे हैं। काजी तौकीर के पिता बताते हैं कि गुरुकुल में विजेता बनने के बाद ही उसे एक फिल्म ऑफर की गई थी। उस फिल्म का नाम था टेक ऑफ। लेकिन वह आज तक रिलीज नहीं हो पाई।गुरुकुल 2005 में विजेता बनने के बाद करीब 10 साल तक काजी तौकीर अपने करियर के टेक ऑफ का इंतजार करते रहे हैं। साल 2015 से वे लगातार यूट्यूब नजर आने लगे। उन्होंने फैन फरमाइश पर कई गाने गाए। इसके बाद अफगान जलेबी गाया। फैंटम फिल्म में आ चुके इस गाने में काजी तौकीर को कटरीना के साथ डांस करते देखा गया था। काजी तौकीर के चाचा भी जम्मू कश्मीर में काफी मशहूर गायक माने जाते हैं। साथ ही उनके पिता की भी संगीत से बेहद लगाव है। काजी तौकीर मुंबई के अंधेरी में रहते हैं। उनके पिता अक्सर वहां जाया-आया करते हैं।

काजी तौकीर को गुरुकल रियालिटी शो में भी जजों की ओर से बहुत पसंद नहीं किया गया था। हालांकि वे लोगों का दिल जीतने में बेहद कामयाब रहे थे। यहां तक उन्होंने एलिमेनेशन राउंड में अरिजीत सिंह को भी मात दे दी थी। लेकिन अब एक तरफ अरिजीत अपने करियर के ऊफान पर हैं तो दूसरी तरफ काजी तौकीर अब भी अपने करियर की शुरुआत के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं।

About News Room lko

Check Also

प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर सामने आया राजकुमार राव का बयान, बोले- आप मशहूर हैं इसलिए इसकी…

बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘श्रीकांत-आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ ...