Breaking News

एक बार फिर दहल गई दिल्ली, बिल्डिंग में अचानक आग लगने से मच गया हड़कंप

देश की राजधानी दिल्ली में बुधवार देर रात करीब दो बजे कृष्णा नगर की एक बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया।


मिली जानकारी के अनुसार, इस इमारत में आग लगी वह कबाड़ का गोदाम है। तीन मंजिला गोदाम में देर रात आग लगने से भगदड़ को माहौल हो गया। इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। दमकलकर्मियों ने सूझबूझ से 40 लोगों को सकुशल बचाया।

गोदाम में प्लास्टिक के समान ज्यादा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि घटना में किसी तरह के जनहानि नहीं हुई है।

About News Room lko

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...