बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी तीन बच्चों की मां हैं। वह अपना ज्यादातर फ्री टाइम बच्चों के साथ बिताती हैं। कई दफा वह अपने बेटे अशर को गोद में लिए टहलती नजर आती हैं। जब से अशर मीडिया की नजरों में आया है। उसकी तुलना करीना कपूर के लाडले तैमूर से हो रही है। हर कोई अशर की शक्ल तैमूर से मिलाता है। इस बारे में अभी तक करीना से तो बात नहीं हो पाई। लेकिन जब सनी लियोनी से इस पर बात की गई तो उन्होंने एक परफेक्ट मां वाला जवाब दिया। हाल में कुछ रिपोर्टर्स ने सनी से पूछा, आपके बेटे की तुलना तैमूर से हो रही है। इस पर आपका क्या बोलना है? इस पर सनी ने कहा, ‘हां ये तुलना चल रही है, अशर का चेहरा गोलू है तो इसीलिए वो तैमूर के जैसे दिखता है। सोशल मीडिया तो जो चाहता है वो करता है। तैमूर बहुत, बहुत प्यारा बच्चा है व अशर भी बेहद क्यूट है। ‘ बता दें कि सनी के तीन बच्चे हैं। वर्ष2017 में उन्होंने बेटी निशा को गोद लिया था। इसके बाद वर्ष 2018 में वह सररोगेसी के जरिए दो जुड़वा बेटों की मां बनीं। उनके बेटों का नाम अशर व नोआ है।
प्रोफेशनल फ्रंट पर बात करें तो सनी जल्द हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘कोकाकोला’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में सनी यूपी के देसी लहजे में बोलती नजर आएंगी। सनी के इस अंदाज का उनके फैन्स को बेसब्री से इंतजार है। इसके अतिरिक्त उनकी ‘वीरमादेवी’ व ‘हेलेन’ की शूटिंग चल रही है। ये दोनों फिल्में साउथ की हैं।