Breaking News

झारखंड: मॉब लिंचिंग मामले में 3 गिरफ्तार, अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

झारखंड के सरायकेला में मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में युवक की पिटाई करने वाले पप्पू मण्डल नाक के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। झारखंड पुलिस ने इस मामले में 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पूरा मामला झारखंड के सरायकेला खरसावां के धातकीडीह का है। जहां में बाइक चोर होने के शक में एक युवक शम्स तबरेज को भीड़ ने पीट-पीटकर बुरी तरह जख्मी कर दिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में उसकी अस्पताल में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि 24 साल के तबरेज अंसारी जमशेदपुर से अपने गांव वापस लौट रहे थे। उसी वक्त उन्हें घातकीडीह गांव में भीड़ ने चोरी के शक में घेर लिया। चोरी का आरोप लगाते हुए लोगों ने उसे पोल से बांध दिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। पीड़ित युवक की कई घंटे तक पिटाई की गई। इसके बाद 18 जून को उसे पुलिस के हवाले किया गया। जिसके बाद तबरेज को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जेल में तबरेज की हालत बिगड़ गई जिसके बाद 22 जून को उसे बेहद खराब हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तबरेज के परिजनों ने आरोप लगाया है कि मुस्लिम नाम होने की वजह से लोगों ने उसकी जमकर पिटाई की। भीड़ ने उससे ‘जय श्री राम’ और ‘जय हनुमान’ के बार-बार नारे लगवाए। उन्होंने तबरेज की हत्या करने वालों की गिरफ्तारी की मांग की है. बताया जा रहा है कि रविवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां से डॉक्टर से उसे जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल रेफर कर दिया और यहां लाने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन इक्ट्ठा हुए और पुलिस प्रशासन, जेल प्रशासन और अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाये।

About Aditya Jaiswal

Check Also

एसएचएम शिपकेयर ने ओएनजीसी के लिए भारत का पहला फास्ट क्रू बोट वेसल-सी स्टैलियन-I लॉन्च किया

मुंबई। भारत के जहाज निर्माण, समुद्री और अपतटीय क्षेत्र में एक अग्रणी शक्ति और दुनिया ...