Breaking News

ट्रंप को सजा दिलाने के लिए स्पेशल काउंसिलर रॉबर्ट म्यूलर की…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को अपने ऊपर मुकदमा चलाए जाने और जेल भेजे जाने का खतरा महसूस होने लगा है। यही कारण है कि वो अपने कार्यकाल के आखिरी महीनों में ऐसा कुछ करजाना चाहते हैं जिससे अमेरिकी वोटर्स की सहानुभूति उनके लिए बढ़ जाये। बराक ओबामा के कार्यकाल में उप राष्ट्रपति  और आगामी चुनाव के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी  जो बिडेन ने कहा है कि विगत चुनावों में रूसी दखलदांजी पर रिपोर्ट और  स्पेशल काउंसिलर रॉबर्ट म्यूलर की गवाही में बहुत सारा ऐसा मसाला है जो डोनल्ड ट्रंप पर मुकदमा चलाने और उन्हें सजा दिलाये जाने के लिए पर्याप्त है।ध्यान रहे, अपनी जांच रिपोर्ट पर उठ रहे सवालों पर अमेरिका के पूर्व विशेष वकील रॉबर्ट म्यूलर ने बुधवार को हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सामने गवाही दी कि 2016 के चुनाव में रूसी हस्तक्षेप की उनकी जांच कोई विच हंट (बड़ी खोज) नहीं थी। हालांकि ऐसा अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दावा कर रहे हैं। ये मूलर की पहली कांग्रेस की गवाही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बार-बार रूसी जांच को विच हंट के रूप में संबोधित किया है।  सुनवाई से पहले ट्रंप ने ट्वीट किया था कि सुनवाई अमेरिकी इतिहास में सबसे बड़ा विच हंट का हिस्सा है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हाउस ज्यूडिशियरी कमेटी के सामने म्यूलर ने कहा, यह कोई विच हंट नहीं है। हाउस इंटेलिजेंस के अध्यक्ष एडम शिफ द्वारा उनसे पूछा गया था कि क्या ट्रम्प के विशेष वकील की जांच के बारे में बार-बार विच हंट का बयान सही है? क्या राष्ट्रपति का रूसी हस्तक्षेप की बात गलत होने का दावा सही है? इस पर म्यूलर ने कहा कि दावा गलत है। म्यूलर ने सहमति व्यक्त की कि 2016 के चुनाव में रूस ने हस्तक्षेप किया और ट्रम्प अभियान उस सहायता का स्वागत करता दिखाई दिया।

म्यूलर ने मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया है कि ट्रम्प ने सार्वजनिक रूप से चुनाव के दौरान राष्ट्रपति पद की दूसरी उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के ईमेल हैक करने के लिए रूसियों को कॉल किया था।

म्यूलर ने कभी भी जांच के दौरान सार्वजनिक बयान नहीं दिया और निष्कर्ष निकालने के बाद केवल एक सार्वजनिक बयान दिया। म्यूलर ने बुधवार को पहली बार अपने निष्कर्षों के बारे में सवालों के जवाब दिए।

About News Room lko

Check Also

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका-रूस का टकराव तय, अंतरिक्ष में परमाणु हथियारों की दौड़ बनेगा मुद्दा, चर्चा आज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने रूस पर एक गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ...