Breaking News

“प्रतिकार” अभियान के तहत किया छात्र-छात्राओं को जागरूक

बीनागंज। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 01 अगस्त से 31 अगस्त तक नशामुक्ति जनजागृति कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान “प्रतिकार” के अंतर्गत 06 अगस्त 2019 को चाचौड़ा थाना एवं चौकी बीनागंज पुलिस द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय चाचौड़ा के शासकीय मॉडल हायर सेकंडरी विद्यालय में छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के संबन्ध में विस्तार से जानकारी दी गई।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक रूबी भार्गव ने शासकीय मॉडल हाई सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र जीवन मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण अवसर होता है। इसमें हम मर्यादा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तो भविष्य भी सुखमय होता है। सहपाठी छात्राओं को सम्मान और उनके साथ मित्रवत व्यवहार रखते हुए आपातकालीन स्थिति में उनका सहयोग किया जाना चाहिए।

प्रतिकार अभियान के अंतर्गत चौकी प्रभारी आर बी शर्मा ने बीनागंज के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में अपने संबोधन में कहा कि छात्र-छात्राएं अपने आसपास घटित होने वाली समसामयिक घटनाओं से भी प्रभावित होते हैं, हमें किसी भी प्रकार की नकारात्मक गतिविधियों का पुरजोर विरोध करना चाहिए। घर में भी यदि माता-पिता नशे का सेवन करते हैं तो उसका विरोध किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के संबन्ध में भी छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए उनके अधिकारों को बतलाया।

About Samar Saleel

Check Also

तेंदुए से अधिक बाघ के हमलों में गई इंसानी जान, 2014 से 2024 तक 68 लोगों की हुई मौत

देहरादून:  बाघ और तेंदुए के इंसानों पर हमलों की बात करें तो तेंदुओं के हमलों ...