Breaking News

बीजेपी पार्षद की महिला कर्मियों ने की शिकायत

लखनऊ। राजधानी में बीजेपी पार्षद की दबंगई चरम सीमा पर पहुंच गई है। यह मामला थाना बाजार खाला क्षेत्र का है। जहां बीजेपी पार्षद संतोष कुमार राय के गुर्गों ने महिला सफाई कर्मचारियों से अभद्रता की है। जिसके बाद सफाई कर्मचारियों ने पुलिस को पार्षद और उसके गुर्गों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं 24 घंटे तक कार्रवाई ना होने पर संविदा सफाई कर्मचारियों ने थाने का घेराव कर दिया।

भवानीगंज वार्ड का पार्षद

बता दें कि संतोष कुमार राय भवानीगंज वार्ड का पार्षद है। जिसके गुर्गे ने महिला सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता की। वहीं विरोध पर पार्षद ने सफाई कर्मचारी को नौकरी से निकालने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि ऊंची पहुंच के चलते पुलिस प्रशासन भी पार्षद के खिलाफ कार्रवाई ना करने पर मजबूर हो गयी है।

क्षेत्रवासियों ने पार्षद के ऊपर सवालिया निशान उठाए। सफाई कर्मचारियों ने पार्षद पर आरोप लगाते हुए कहा कि पैसा लेकर कर्मचारियों को भरने का काम किया था। इससे पहले भी पार्षद और उसके गुर्गों द्वारा सफाई कर्मचारियों से अभद्रता की थी। जिसके बाद शिकायत करने पर पार्षद ने 10 सफाई कर्मचारियों को काम से निकाल दिया था।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...