Breaking News

यूपी बोर्ड में जिले में टॉप करने वाली मेधावी छात्रा को मिलेगा “शिवानंद मिश्र लाले” सम्मान

रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति दिवस मेें आज फिरोज गांधी कॉलेज के सभागार में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश और विदेश के साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार भाग लेने पहुंच रहे हैं। इस वर्ष ‘आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान’ मारीशस के वरिष्ठ साहित्यकार रामदेव धुरंधर को प्रदान किया जाएगा।


यह जानकारी देते हुए आचार्य द्विवेदी राष्ट्रीय स्मारक समिति के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने बताया कि समिति के निर्णायक मंडल धुरंधर को सम्मान देने का निर्णय लिया है। इसके अतिरिक्त डॉक्टर राम मनोहर त्रिपाठी, लोक सेवा सम्मान महाराष्ट्र में वनवासियों की सेवा करने वाले डॉक्टर दंपति डॉ. प्रकाश आमटे एवं उनकी पत्नी डॉ. मंदाकिनी आमटे को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रभाष जोशी स्मृति पत्रकारिता सम्मान से जनसत्ता नई दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार मुकेश भारद्वाज सम्मानित होंगे।

समिति के महामंत्री अनिल मिश्रा ने बताया कि सीबीएसई की इंटर परीक्षा में नेशनल मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली जनपद की मेधावी छात्रा ऐश्वर्या सिन्हा का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। उन्होने बताया कि बोर्ड की इंटर परीक्षा में जिले में टॉप करने वाली मेधावी छात्रा आभा सिंह को शिवानंद मिश्र “लाले” सम्मान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पूर्व उपायुक्त विनोद सिंह गौर का विशेष अभिनंदन होगा।  समिति के संयोजक विनय द्विवेदी ने बताया कि रायबरेली जिला मुख्यालय पर आज आयोजित होने वाले स्मृति समारोह में यह सम्मान प्रदान किए जाएंगे।आचार्य द्विवेदी समित पिछले 15 वर्षों से आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृति में सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन आयोजित करती है।

इन विद्वानों को मिल चुका है सम्मान-

आचार्य द्विवेदी युग प्रेरक सम्मान अब तक डॉ नामवर सिंह, डॉ विश्वनाथ त्रिपाठी, मैनेजर पांडे, काशीनाथ सिंह, प्रभाष जोशी, वेद प्रताप वैदिक, अच्युतानंद मिश्र, अनाथो की मां सिंधुताई, सपकाल देश की पहली ट्रांसजेंडर मां गौरी सावंत, भारत यायावर आदि को प्रदान किया जा चुका है।

कवि सुनील जोगी और अमन अक्षर आएंगे-
आचार्य स्मृति दिवस पर अपनी कविताओं से गुदगुदाने के लिए देश के चार प्रख्यात कवि भी आ रहे हैं। अध्यक्ष ने बताया कि प्रसिद्ध कवि पद्मश्री डॉ सुनील जोगी (दिल्ली), अमन अक्षर (इंदौर), बुजुर्ग शायर फहमी बदायूनी और कवयित्री पूनम वर्मा (दिल्ली) आ रही है।

About Samar Saleel

Check Also

विश्वनाथ मंदिर में अब नहीं होगी मन्नत की हौद भराई, 580 लीटर दूध से भरा जाता था अरघा

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में अब हौद भराई पूजा पर रोक लगा दी गई है। ...