Breaking News

संन्यास की अटकलों के बीच धोनी ने दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और भारत को तीन मौकों पर विश्व विजेता बनाने वाले खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी अभी विश्व कप में व्यस्थ हैं और लगातार उनके संन्यास से जुड़ी खबरें चर्चा में है। पिछले दिनों उनके द्वारा कुछ मैचों में धिमी पारी खेलने को लेकर लोगों ने धोनी को अपने निशाने पर लिया था। अभी तक धोनी ने अपने सन्यास के बारे में कुछ नहीं कहा था। लेकिन हाल ही में उन्होंने बड़ा बयान दिया है।

एक न्यूज चैनल से बात करते हुए धोनी ने अपने संन्यास से जुड़े सवालों के जवाब में कहा कि, कुछ लोग चाहते हैं कि मैं संन्यास ले लूं। उन्होंने कहा कि, मुझे नहीं पता कि मैं कब संन्यास लूंगा। ऐसा पहली बार हुआ है कि, धोनी ने अपने संन्यास के बारे में सार्वजनिक रुप से कुछ कहा है।

पिछले दिनों धोनी को लेकर आलोचकों ने खूब कहा था और लगातार धोनी को वो अपने निशाने पर ले रहे हैं। अफगानिस्तान के साथ हुए मुकाबले में धोनी की पारी को लेकर आलोचक खूब बयान दे रहे थे। फिर उसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में भी धोनी आलोचकों के निशाने पर रहे।

हालांकि, कई मौके ऐसे भी आए जब भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने धोनी का साथ दिया और उन्होंने आलोचकों को अपने शब्दों में जवाब दिया। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा था कि, धोनी की पता है किस परिस्थिति में उन्हें कैसी बल्लेबाजी करनी है। वो टीम के लिए जो बेहतर रहता है वही करते हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

88 साल पुराना डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर शुभमन गिल, जल्द रच सकते हैं नया इतिहास

Shubman Gill Record: कप्तान बनते ही शुभमन गिल गजब की फार्म में आ गए हैं। उन्होंने ...