Breaking News

सभाजीत सिंह बने ‘आप’ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, दिनेश सिंह पटेल प्रदेश सचिव

लखनऊ। आम आदमी पार्टी द्वारा पिछले दिनों हुए संगठन चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों का आधिकारिक ऐलान आज कर दिया गया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह की मौजूदगी में अपने आवास पर यूपी के जिला अध्यक्षों व प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अयोध्या जनपद के निवासी व संगठन में विभिन्न पदों पर रहे सभाजीत सिंह को आम आदमी पार्टी यूपी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। इसके साथ ही इलाहाबाद के निवासी दिनेश सिंह पटे को पार्टी का प्रदेश सचिव बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए सभाजीत सिंह अन्ना आंदोलन से जुड़े रहे हैं, साथ ही आम आदमी पार्टी के गठन के बाद फैजाबाद के जिला अध्यक्ष अवध प्रांत की कार्यकारिणी के सदस्य, प्रदेश प्रवक्ता स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर जैसे पदों पर काम कर चुके है। उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआई कार्यकर्ता के तौर पर प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार के कई मामलों को उजागर किया है।

अयोध्या स्थित साकेत महाविद्यालय से छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले सभाजीत सिंह यूपी के पहले आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर चुने गए। शिक्षा के बाजारीकरण के खिलाफ लंबे समय तक आंदोलन चलाकर शिक्षा के अधिकार कानून के तहत गरीब बच्चों के दाखिले को लेकर छेड़े गए आंदोलन को लेकर कई सामाजिक संगठनों द्वारा उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई इस घोषणा में माननीय मुख्यमंत्री केजरीवाल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सभाजीत सिंह और सचिव दिनेश पटेल को पुष्प गुच्छ प्रदान कर लोगों को प्रदेश में पार्टी के विस्तार के लिए शुभकामनाएं दी। पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह ने भी चयनित दोनों व्यक्तियों को शुभकामनाएं दी और प्रदेश में पार्टी के संगठन विस्तार से संबंधित चर्चा की अगुआई की। सांसद सिंह ने बैठक की अगुवाई करते हुए सभी साथियों से संगठन विस्तार संबंधित उनकी राय ली। श्री सिंह ने कहा कि आज का फैसला उत्तर प्रदेश की राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश के अंदर आम आदमी पार्टी एक नए संरचना के साथ अब और जोश में कार्य करेगी। उन्होंंने कहा कि आने वाले चुनावों में आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करेगी।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...