लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि हमारे देश की बहादुर सेना ने पाकिस्तान (Pakistan) को ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। वीर सैनिकों ने आतंकवादियों को मिट्टी में मिला देने का काम किया है। भारत के सुदर्शन चक्र (India’s Sudarshan Chakra) के सामने पाकिस्तान का कोई हथियार टिक नहीं पा रहा है और न ही टिक पाएगा। श्री मौर्य शुक्रवार को केडी सिंह बाबू स्टेडियम (KD Singh Babu Stadium) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई बहुउद्देशीय कीड़ा संकुल में आयोजित 13वीं राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के उपरांत खिलाड़ियों को संबोधित कर रहे थे।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भारत छेड़ता नहीं है, लेकिन उसे कोई छेड़ता है तो फिर भारत उसे छोड़ता भी नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी तीनों सेनाओं के साथ पूरा हिंदुस्तान खड़ा है। देश के दुश्मनों को सबक सिखाया जा रहा है। मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों में ऊर्जा का संचार करते हुए उन्होंने कहा कि वे खेलों में आगे बढ़ें और देश की सेवा में भी आगे बढ़े। डिप्टी सीएम ने कहा कि चैंपियनशिप भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं, बल्कि मानसिक विकास और सामाजिक सौहार्द को भी प्रोत्साहित करते हैं।
श्री मौर्य ने कहा कि खेलों से व्यक्ति में अनुशासन, टीम भावना, सहनशीलता और नेतृत्व जैसी आवश्यक गुणों का विकास होता है।तनाव मुक्त रखने, ऊर्जा से भरपूर बनाए रखने और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करने में सहायता करता है।खेलों से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की पहचान भी बनती है।खेलों की महत्ता केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास और राष्ट्र की प्रगति में भी सहायक है।