Breaking News

15 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया गया, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप; अब तक 16 नाव जब्त

श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार को उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर के तट से कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को द्वीप राष्ट्र के जल से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया है। कांकेसंतुराई बंदरगाह पर श्रीलंकाई नौसेना ने मछुआरों के नावों को जब्त कर लिया और जांच के लिए मत्स्य निदेशालय में भेज दिया है।

हाल ही में श्रीलंकाई मछुआरों ने श्रीलंकाई जल इलाके में अपने भारतीय समकक्षों द्वारा अवैध शिकार से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इसी के साथ इस साल श्रीलंकाई नौसेना ने अबतक 16 नाव को जब्त करने के साथ 225 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है।

बता दें कि मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच एक विवादास्पद मु्द्दा है। यहां तक कि श्रीलंकाई नौसेना ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी। इसके साथ ही श्रीलंकाई क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले मछुआरों के नौकाओं को जब्त भी कर लिया। पिछले साल श्रीलंकाई नौसेना ने 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ उनके 35 नावों को जब्त किया था।

About News Desk (P)

Check Also

पूर्व पीएम इमरान खान को दोहरा झटका, भड़काऊ बयान पर कोर्ट ने फटकारा; रक्षा मंत्री ने भी साधा निशाना

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें खत्म होने का नाम ...