चाचौड़ा तहसील के ग्राम ‘विना’ से शनिवार के दिन मां Vaishno Devi वैष्णो देवी की यात्रा के लिए 35 भक्तों का जत्था रवाना हुआ, जो की 15 से 20 दिन में मां वैष्णो देवी की यात्रा के साथ साथ अन्य 8 देवियों की यात्रा मोटरसाइकिल से करेगा।
Vaishno Devi यात्रा बीनागंज से प्रारंभ होते हुए..
यात्रियों ने बताया की यह यात्रा बीनागंज से प्रारंभ होते हुए राजस्थान के पुष्कर, मेहंदीपुर बालाजी होते हुए मां वैष्णो देवी पहुंचेगी। वैष्णो देवी पहुंचने के उपरांत हिमाचल व अन्य माताओं के दर्शन कर यह जत्था पुनः अपने नगर बीनागंज लौटेगा।
ये भी पढ़ें – साल का आखिरी सूर्यग्रहण आज
वैष्णो देवी की यात्रा के लिए रवाना हो रहे यात्रियों के स्वागत के लिए भारतीय जनता पार्टी के फीडबैक एवं प्रतिक्रिया विभाग के जिला अध्यक्ष प्रदीप नाटानी द्वारा यात्रियों का नगर में फूल माला एवं श्रीफल देकर भव्य स्वागत किया गया।
![विष्णु शाक्यवार](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2018/02/विष्णु-शाक्यवार-199x300.jpg)