Breaking News

बदमाशों ने युवक के घर पर की कई राउंड फायरिंग, सो रही मां के कंधे पर लगी गोली; कुछ माह पहले हुआ था विवाद

नई दिल्ली:  उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुकवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के घर पर गोलियां बरसा दीं। एक गोली घर के भीतर सो रही युवक की मां के कंधे में जा लगी। गोली चलाकर आरोपी फरार हो गए। गनीमत यह रही कि दरवाजे को चीरने के दौरान गोली की तीव्रता कम हो गई। गोली पूरी तरह महिला के कंधे में नहीं घुसी।

गोली को खुद ही हाथ से खींचकर निकाल लिया गया। बाद में पीड़िता शकीला (50) को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। पुलिस ने महिला के बेटे इस्तिकार के बयान पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सूत्रों का कहना है कि विवाद होने के बाद कुछ माह पहले बदमाशों ने इस्तिकार को चाकू मार दिए थे। अब वह केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर ही आरोपियों ने इस्तिकार के घर पर फायरिंग की है। पुलिस गोली चलाने की कोई स्पष्ट वजह नहीं बता रही है। उनका कहना है कि मामले की छानबीन जारी है।

जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. जॉय टिर्की ने बताया कि शुक्रवार देर रात करीब 2.00 बजे उनकी टीम को गली नंबर-20, जनता कालोनी, वेलकम में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस टीम वहां पहुंची तो शिकायतकर्ता इस्तिकार वहां मिला। उसने बताया कि वह पहले कूरियर का काम करता था। चार-पांच माह से वह खाली है। उसके घर पर दो अज्ञात लड़कों ने फायरिंग की है। एक गोली उसकी मां शकीला के कंधे पर लगी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बयान लेकर मामला दर्ज कर लिया। सीसीटीवी से पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों की पहचान कर ली है जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।

About News Desk (P)

Check Also

लखनऊ विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में लघु फिल्म का प्रदर्शन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा काकोरी ट्रेन एक्शन के शताब्दी समारोह के हिस्से के रूप ...