Breaking News

4 देशों के 9 दिवसीय दौरे पर रवाना मार्गेरिटा

नई दिल्ली। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा चार देशों के नौ दिवसीय आधिकारिक दौरे के लिए रवाना हुए। वह 30 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच मैक्सिको के दौरे पर होंगे, जहां वह डॉ क्लाउडिया शीनबाम के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कानून का शासन जरूरी, प्रशिक्षु IPS अधिकारियों से बोलीं राष्ट्रपति

यह भागीदारी मैक्सिको के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जो राजनीतिक और आर्थिक दोनों रूप से इस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में उभरा है। इसके बाद विदेश राज्य मंत्री ग्रेनेडा (2-4 अक्टूबर), बारबाडोस (4-6 अक्टूबर) और एंटीगुआ एवं बारबुडा (6-8 अक्टूबर) की आधिकारिक यात्रा करेंगे। उनकी यह लंबी विदेश यात्रा भारत के लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने का काम करेगी।

विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा मार्गेरिटा की ग्रेनेडा यात्रा मई 2018 के बाद से हमारी ओर से पहली मंत्री-स्तरीय यात्रा और देश की अब तक की दूसरी ऐसी यात्रा होगी। विदेश राज्य मंत्री बारबाडोस में द्विपक्षीय हित के स्थानों का दौरा करेंगे। अपनी यात्रा के अंतिम चरण में राज्य मंत्री एंटीगुआ में होंगे, जहां वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

Please also watch this video 

विदेश मंत्रालय के अनुसार मार्गेरिटा के चार देशों की यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रम में मुख्य तौर पर विदेश मंत्रियों के साथ बैठकें शामिल होंगी। इसके अलावा वह प्रमुख राजनीतिक, व्यापार और उद्योग जगत के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। राज्य मंत्री आईटीईसी के पूर्व छात्रों और भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत करेंगे तथा द्विपक्षीय परियोजना स्थलों का दौरा भी करेंगे।

यह यात्रा भारत और लैटिन अमेरिका तथा कैरिबियन देशों एवं द्वीप समूहों के बीच लगातार गहरे होते संबंधों को रेखांकित करती है। इससे राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को मजबूती मिलने और ग्लोबल साउथ (गरीब एवं विकासशील देश) में हमारे भागीदारों के साथ अधिक सहयोग का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट-शाश्वत तिवारी

About Samar Saleel

Check Also

आरएसएस को लगता है कि मुगलों का इतिहास पढ़कर बच्चे भाजपा के विरोधी हो जाएंगे : शाहनवाज़ आलम

नयी दिल्ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव शाहनवाज़ आलम (AICC Secretary Shahnawaz Alam) ने ...