Breaking News

लोहड़ी के मौके पर जरूर तैयार करें ये पकवान, बढ़ जाएगा त्योहार का मजा

भारत एक ऐसा देश है, जहां हर धर्म के लोग एक साथ मिलजुल कर हर त्योहार मनाते हैं। अब जब साल का पहला त्योहार आने वाला है तो इसकी धूम बाजारों में दिखाई देने लगी है। हम बात कर रहे हैं लोहड़ी के त्योहार की, जो कि साल का पहला सबसे बड़ा त्योहार है। लोहड़ी मुख्य रूप से हरियाणा और पंजाब में मनाई जाती है। इस दिन लोग लकड़ियों को जमा करके आग जलाते हैं और इसके चारों तरफ घूमते हैं।

एसपी ने लिखवाई डेथ की स्पेलिंग… फर्जी अपहरण का हो गया खुलासा; युवक ने रची थी झूठी कहानी

लोहड़ी के मौके पर जरूर तैयार करें ये पकवान, बढ़ जाएगा त्योहार का मजा

जब भी किसी त्योहार की बात आती है तो तरह-तरह के पकवानों का जिक्र होता है, क्योंकि त्योहार में हर घर में तमाम तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में हम कुछ ऐसे पकवानों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो लोहड़ी के त्योहार का मजा दोगुना कर देंगे। आइए आपको भी इन पकवानों के बारे में बताते हैं।

तिल के लड्डू

लोहड़ी का त्योहार हो, और तिल के लड्डूओं की बात न हो। ऐसा तो हो ही नहीं सकता। ऐसे में आप पहले से ही त्योहार के लिए तिल के लड्डू तैयार कर सकती हैं। तिल में आयरन और कैल्शियम होता है, जो सर्दियों में शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।

रेवड़ी

रेवड़ी का इस्तेमाल लोहड़ी की पूजा में भी होता है। इसीलिए बाजार में इस मौसम में खूब रेवड़ी मिलती है। आप चाहें तो इसे घर पर भी तैयार कर सकती हैं। गुड़ और सफेद तिल से बनीं रेवड़ी त्योहार का मजा दोगुना कर देंगी।

गजक और चिक्की

गजक और चिक्की लोहड़ी के खास स्नैक्स हैं, जो तिल, मूंगफली और गुड़ से बनाए जाते हैं। ये स्वादिष्ट मिठाइयां ऊर्जा से भरपूर होती हैं। सर्दी के मौसम में इन दोनों चीजों का सेवन काफी अच्छा बताया जाता है।

मक्का और बाजरे की रोटी

सर्दियों के इस त्योहार पर मक्के की रोटी और बाजरे की रोटी सरसों के साग के साथ खाई जाती है। यह लोहड़ी की खास डिश है। यह भोजन फाइबर और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए लोहड़ी के दिन लंच या डिनर में इसी का इंतजाम करें।

About News Desk (P)

Check Also

अवध विवि परिसर में स्नातक पाठ्यक्रमों की काउंसिलिंग 24 जुलाई से 2 अगस्त तक

अयोध्या,(जय प्रकाश सिंह)। डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय (Dr. Ram Manohar Lohia Avadh University) के ...