लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) के विधि संकाय (Law faculty) में स्थापित विधिक सहायता केंद्र व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में 6 फरवरी को कृष्णा कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, जानकीपुरम में मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों पर विधिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर बी.डी. सिंह, विधिक सहायता केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अभिषेक कुमार तिवारी व विद्यालय के प्राचार्य मनोरमा सचान आदि ने संविधान के अनुच्छेद 19 में उल्लेखित स्वतंत्रताओं के बारे में गहन जानकारी दी।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए सुदीप विद्या गुप्ता ने समानता के अधिकारों की विशेषता व महत्त्वा पर प्रकाश डाला। निखिल चौहान ने संविधान में लिखित अनुच्छेद 19 में उल्लेखित स्वतंत्रताओं के बारे में जानकारी दी। इसी तरह अनस अली ने शोषण के विरुद्ध अधिकार और धार्मिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक स्वतंत्रता के बारे में जानकारी दी।
विद्यालय के प्राचार्य मनोरमा सचान ने इस ऊर्जात्मक व जागरूकता से भरपूर सत्र के सफल आयोजन के लिए विधिक सेवा केंद्र, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रति आभार व्यक्त किया।