Breaking News

बेटे तैमूर के साथ टाइम स्पेंड करते दिखे सैफ, देखने को मिला दोनों का स्टाइलिश लुक

सैफ अली खान अपने लाड़ले बेटे तैमूर (Taimur) से बेहद प्यार करते हैं। काम से ब्रेक लेकर सैफ (Saif) बेटे तैमूर (Taimur)के साथ खूब टाइम बिताते हैं। ऐसा ही कुछ देखने को मिली रविवार की शाम। बीती शाम मुंबई में सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) को स्पॉट किया गया।

सैफ और तैमूर रविवार को मस्ती के मूड में दिखाई दिए। दोनों एक-दूसरे के साथ खेलते नजर आए। दोनों पाप-बेटे रेस लगाते नजर आ रहे हैं। तैमूर कभी सैफ की उंगली पकड़े नजर आया तो कभी सैफ तैमूर के पीछे दौड़ते दिखाई दिए।

इस दौरान सैफ अली खान ब्लू लोअर और ग्रे टी-शर्ट के साथ व्हाइट कलर के जूते पहने हुए थे। वहीं, तैमूर अली खान ब्लू और रेड टी-शर्ट और ग्रे हॉफ पैंट के साथ नेवी वाइट शूज पहने हुए थे। पापा के साथ टाइम बिताना तैमूर को भी खूब पसंद हैं। बीती दिनों सैफ अली खान लाड़ले को लेकर कई खुलासे किए थे। हाल ही में सैफ (Saif Ali Khan) ने तैमूर (Taimur) के गुस्से को लेकर कुछ खुलासे किए है।

About News Room lko

Check Also

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री-रिलीज के बाद ...