Breaking News

52 साल के एक शख्स ने 19 वर्षीय लड़की के साथ पहले की दरिंदगी व फिर गुप्तांग में डाली रॉड…

महाराष्ट्र राज्य में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 52 साल के एक शख्स पर 19 वर्षीय लड़की के साथ दरिंदगी का आरोप लगा है। आरोपी शख्स को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। बलात्कार करने के बाद आरोपी ने कथित रूप से लड़की के गुप्तांग में रॉड घुसेड़ दी थी।

दिल दहला देने वाली ये वीभत्स घटना को हुई थी। 52 वर्षीय आरोपी योगीलाल को सोमवार को महाराष्ट्र के गोंदिया से अरेस्ट किया गया है। आरोपी एक कताई मिल सुपरवाइजर है, जबकि पीड़ित लड़की वहीं मजदूरी करती है।

पीड़ित लड़की, उसका भाई, आरोपी एवं एक अन्य युवती पर्डी में किराए के मकान में रहते हैं। इंस्पेक्टर सुनील चव्हाण ने बताया कि पीड़िता का भाई और दूसरी लड़की को किसी काम से अपने गांव गए थे। लड़की को अकेला पाकर योगीलाल ने उससे बलात्कार की कोशिश की और विरोध करने पर उसके मुंह में कपड़ा ठून्स दिया।

पुलिस इंस्पेक्टर ने लड़की की शिकायत के आधार पर बताया कि मुंह में कपड़ा ठूंसने के बाद लड़की बेहोश हो गई तो आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद गुप्तांग में रॉड घुसेड़ दी। भाई के लौटने पर पीड़िता ने सारी बात उसे बताई और फिर दोनों ने पर्डी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

About News Room lko

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...