Breaking News

भरभराकर गिरा मिट्टी का टीला, आधा दर्जन से अधिक महिलाएं, किशोरी और बच्चे दबे; एक की मौत… मची चीख-पुकार

उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार की दोपहर मिट्टी का टीला गिरने से मलबे में आठ लोग दब गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भागकर पहुंचे। लोगों ने मिट्टी हटाकर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां एक महिला की मौत हो गई। खबर मिली तो घर के लोग विलाप करने लगे।

घटना मारहरा थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव की है। यहां दोपहर को एक मिट्टी का टीला भरभराकर गिर गया। मलबे में नीचे बैठीं आठ महिलाएं, युवतियां व बच्चे दब गए। चीख-पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें मिट्टी खोदकर बाहर निकालने में जुट गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस भी राहत बचाव में जुट गई।

एक महिला की मौत हो गई
थाना प्रभारी राजेश सिंह चौहान ने बताया कि मिट्टी का टीला गिरने से बच्चे और महिलाएं दब गईं। हादसे में लटूरी सिंह की बेटी करिश्मा (17) व नीतू (20), पुष्पा देवी पुत्री रमाकांत (13), रामबेटी पत्नी पप्पू (45), शालिनी पत्नी श्यामसुंदर (45) और गांव की रीना पत्नी संजीव (36) दबी थीं। सभी को बाहर निकाल लिया गया है। रीना की हालत गंभीर है। उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

About News Desk (P)

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...