Breaking News

Satna : चित्रकूट मार्ग पर बस पलटने से हादसा

सतना। मध्‍य प्रदेश के Satna सतना में चित्रकूट मार्ग पर बस पलटने से एक गंभीर हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल हो गए। इस घटना में 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Satna : घायल जिला अस्पताल में भर्ती

सूत्रों के मुताबिक ट्रैवल बस में यात्री कोठी से सतना जा रहे थे। बताया जा रहा है की बस में क्षमता से अधिक यात्री थे। जैसे ही बस खाम्हा खूजा गांव के पास पहुंची बस की कमानी टूट गई। इस वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 15 लोगों के घायल होने के साथ ही 7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।

  • जिला प्रशासन और स्थानी लोगों की मदद से यात्रियों को बचाया गया है।
  • सभी घायल यात्रियों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।
  • पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें – Shikohabad में गोली लगने से व्यक्ति की मौत

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...