Breaking News

अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान की कार्यशाला में बोले सीएम योगी- सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं लोकमाता

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अहिल्या बाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान (Ahilya Bai Holkar Janm Trishatabdi Smriti Abhiyan) के माध्यम से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बुधवार को आयोजित अभियान की कार्यशाला (Workshop) में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, (CM Yogi Adityanath) प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह तथा अभियान की राष्ट्रीय सहसंयोजक कविता पाटीदार ने प्रशिक्षण दिया। प्रदेश महामंत्री एवं अभियान के प्रदेश संयोजक संजय राय ने संचालन किया।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व अभियान की सहसंयोजक गीता शाक्य ने लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर के प्रेरक जीवन की चर्चा की। कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला संयोजक, जिला मीडिया प्रभारी, जिला सोशल मीडिया संयोजक सम्मिलित रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर को धर्म, न्याय और राष्ट्रधर्म का सजीव स्वरूप बताते हुए कहा कि वे भारतीय सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना की अग्रदूत थीं। उन्होंने विदेशी आक्रांताओं के कालखंड में जिस साहस, भक्ति और समर्पण से काशी से लेकर रामेश्वरम् तक तीर्थस्थलों का पुनरुद्धार कराया, वह भारतीय इतिहास का अद्वितीय अध्याय है।सीएम योगी ने कहा कि अहिल्याबाई ने “धर्मों रक्षति रक्षितः” के वैदिक उद्घोष को न केवल जिया, बल्कि उसे मूर्त रूप भी दिया।

सीएम योगी ने लोकमाता अहिल्याबाई को भारतीय नारीशक्ति की प्रतीक बताते हुए कहा कि उन्होंने न केवल राजनैतिक प्रशासन को धर्म-संगत और प्रजा-हितकारी बनाया, बल्कि सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किए। उनकी प्रशासनिक दूरदृष्टि और साधु-संतों के प्रति श्रद्धा के साथ सेवा-भाव आज भी प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने बताया कि किस तरह लोकमाता अहिल्याबाई ने अपनी प्रशासनिक क्षमता और दूरदर्शिता से माहिष्मति में साड़ी उद्योग को बढ़ावा देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने का कार्य किया। उन्होंने विधवा पुनर्विवाह को प्रोत्साहित और बाल विवाह पर रोक लगा कर नारी सशक्तिकरण की दिशा में अनुकरणीय कार्य किया।

इलाहाबाद हाईकोर्ट में राहुल गांधी की नागरिकता रद्द करने की मांग वाली याचिका खारिज की, कोर्ट ने कही ये बात

इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया। अभियान की राष्ट्रीय सहसंयोजक एवं मुख्य वक्ता कविता पाटीदार ने कहा कि अभियान के माध्यम से लोकमाता अहिल्या बाई होल्कर की 300वी जयंती पर उनके आचरण और उनके व्यवहार को प्रसारित करने का काम हम सभी करेंगे। सुशासन के दृढ़ संकल्प के साथ राजसत्ता सम्भालने वाली लोकमाता ने शासन को सेवा तथा न्याय का माध्यम माना। अहिल्या बाई ने हमें प्रेरणा दी है कि हमें जीवन का उद्देश्य जनकल्याण के कार्यों में निहित करना है।

About reporter

Check Also

हर वर्ष दो करोड़ नौकरियों का वादा करने वाली सरकार ने युवाओं के साथ किया है धोखा : लोकदल

लखनऊ। लोकदल (Lok Dal) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह (National President Chaudhary Sunil Singh) ...