Breaking News

जानिए किन वजहों से होता कमर में तेज दर्द…

कमर में दर्द होना आज के समय में एक आम समस्या है। आमतौर पर लोग कमर में दर्द होने पर दवाई का सेवन करते हैं या फिर कोई क्रीम या स्प्रे लगाते हैं। इससे कुछ देर के लिए उन्हें भले ही आराम मिल जाए, लेकिन अगले दिन या फिर दो−तीन दिन के अंतराल पर यह दर्द आपको फिर से परेशान करता है। इस स्थिति में क्रीम या स्प्रे लगाने के स्थान पर आपको पहले इस दर्द की असली वजह को जानना चाहिए क्योंकि जब आपको कमर दर्द की असली वजह का पता होगा, तभी आप उससे हमेशा के लिए मुक्ति पा पाएंगे। तो चलिए आज हम आपको उन कारणों के बारे में बता रहे हैं, जिसकी वजह से कमर में दर्द होता है-

सोने का तरीका
कमर दर्द की एक मुख्य वजह आपका सोने का तरीका भी होता है। कई बार लोग गलत पोजिशन में सोते हैं, जिसके कारण उन्हें कमर में दर्द की तकलीफ होती है। इसलिए अगर आपको हर सुबह सोकर उठने के बाद कमर में दर्द का अहसास होता है तो आपको अपनी स्लीप पोजिशन पर फोकस करना चाहिए। इसके अतिरिक्त कई बार आपके गद्दे भी कमरदर्द की वजह बन सकते हैं। अगर आप बहुत अधिक स्पंजी, मोटे व नर्म गद्दों पर सोते हैं, तो इससे भी कमर में दर्द शुरू हो जाता है।

भारी सामान उठाना
कई बार मांसपेशियों में खिंचाव आने के कारण भी कमर में दर्द शुरू हो जाता है। अगर आप बहुत अधिक भारी सामान उठाते हैं या फिर गलत तरीके से उठाते हैं तो उससे मांसपेशियों में खिंचाव आता है और आपको कमरदर्द की समस्या का समाना करना पड़ता है। इसके अलावा कंप्यूटर पर काम करते समय गलत पॉश्चर भी कमरदर्द को बढ़ावा देता है।

व्यायाम का असर
व्यायाम सेहत के लिए जरूरी है, लेकिन आप किस तरह व्यायाम कर रहे हैं, इस पर ध्यान देना भी जरूरी है। अगर आप जरूरत से ज्यादा व्यायाम करते हैं या फिर बिल्कुल भी व्यायाम नहीं करते, दोनों ही स्थित मिें आपको कमरदर्द की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा अगर आप बहुत भारी शारीरिक कसरत करते हैं तो भी यह समस्या जन्म लेती है।

खानपान
आपका खानपान भी आपकी सेहत पर व्यापक प्रभाव डालता है। अगर आप बहुत अधिक जंक फूड, फ्रिज में रखा हुआ खाना, बहुत अधिक मिर्च या तेलयुक्त आहार व धूम्रपान आदि से भी कमरदर्द की शिकायत होती है।

अन्य कारण
इन सभी कारणों के अतिरिक्त कई बार पुरानी चोट या अंदरूनी चोट, कमजोर हड्डी, दवाइयों के साइड इफेक्ट या किसी बीमारी, रीढ़ की हड्डी या कमर में चोट लगने, घंटों तक डाइविंग करने, वजन के अधिक बढ़ने या फिर आनुवंशिक समस्या के कारण भी कमर दर्द की समस्या हो सकती है।

About Samar Saleel

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...