Breaking News

ओट्स मिल्क को डाइट में शामिल करने से दूर होंगी ये सभी समस्याएँ

वजन कम करने का ख्याल दिमाग में आते ही लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज के बारे में सोचने लगते हैं। मगर, एक्सरसाइज के साथ-साथ डाइट पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो ओट्स मिल्क आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है, जो 2020 में ट्रेंड कर रहा है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ स्वाद में भी अच्छा होता है।

 

ओट मिल्क क्या है?

यह प्लांट बेस्ड मिल्क है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर, 5 ग्राम फैट और 1 ग्राम सेचुरेटेड फैट से भरपूर होता है। जिन लोगों को गाय के दूध से एलर्जी होती है उनके लिए डेयरी फ्री ओट्स मिल्क बेहतर ऑलटरनेटिव है। इसमें फैट कम होता है और यह लैक्टोज फ्री भी होता है।

कैसे बनाएं?

ओट मिल्क और ओट को पानी में सोक व ब्लैंड करें। इसके बाद इसे चीजक्लोथ या छन्नी में छान लें। आप इसे कॉफी, प्रोटीन स्मूदी, सूप या पास्ता सॉस की तरह भी यूज कर सकते हैं। इसका टेस्ट कुछ-कुछ कॉफी जैसा होता है इसलिए इसे पीते समय फुल ऑफ मिल्क कॉफी का टेस्ट आता है।

कब और कैसे पीएं

खाली पेट दूध पीने से बचे क्योंकि इससे पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। आप इसे नाश्ते या शाम के समय पी सकते हैं।

वजन घटाए

1 कप ओट्स मिल्स में 130 कैलोरी के अलावा विटामिन्स, मिनरल्स, आयरन, फाइबर और प्रोटीन जैसे मैक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं, जिससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। वहीं इसमें फैट और चीनी की मात्रा भी कम होती है, जिससे वेट लूज में मदद मिलती है।

पेट के लिए फायदेमंद

इसे पीने से ना सिर्फ पेट की सफाई होती है बल्कि यह पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। यह कब्ज, पेट खराब होना या ऐंठन की समस्या को दूर करने में काफी मददगार है।

About News Room lko

Check Also

आखिर क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें कैसे होता है स्मारकों का चयन

हर साल 18 अप्रैल के दिन विश्व धरोहर दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन ...