Breaking News

आलोक कुमार सिंह बने भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष

मोहम्मदी खीरी भूमि विकास बैंक मोहम्मदी के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से आलोक कुमार सिंह एडवोकेट ने अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन ना करने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

विदित हो कि भूमि विकास बैंक मैं आज अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का दिन था। भाजपा की ओर से आलोक कुमार सिंह एडवोकेट को प्रत्याशी घोषित किया गया था। आज सुबह ही तमाम भाजपा ही भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए और आलोक कुमार सिंह के साथ भूमि विकास बैंक पहुंच कर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

नामांकन के समय सीमा 12:00 बजे तक थी 12:00 बजे तक किसी अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन प्रस्तुत न करने के कारण आलोक कुमार सिंह एडवोकेट का अध्यक्ष बनाना निश्चित हो गया। आलोक कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचित होने पर विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा जिला महामंत्री मनोज वर्मा, जिला उपाध्यक्ष ज्योतिर्मय, बरतरिया नगर सुशील त्रिवेदी, दिनेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, रवी शुक्ला, नीरज रस्तोगी, सत्यप्रकाश शुक्ला, देव रंजन मिश्रा, रमाकांत द्विवेदी, आसाराम सैनी, राम भरोसे वर्मा, गुड्डू गुप्ता, मुकेश पांडे, अमरीश तिवारी, संजय सिंह, संजय चतुर्वेदी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है।

रिपोर्ट-सुखविंदर सिंह कम्बोज

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...