Breaking News

अमित शाह का तीन सौ प्लस सन्देश

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

उत्तर प्रदेश में भाजपा को शीर्ष पर पहुंचाने में अमित शाह का योगदान महत्वपूर्ण रहा है। पांच वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की राजनीति सपा बसपा के बीच ही सिमटी थी। इस दौर में भाजपा मुख्य मुकाबले से बाहर थी। पार्टी को प्रदेश में मजबूत बनाने के अनेक प्रयास व प्रयोग हुए। लेकिन इनका असर नहीं हुआ। ऐसे में अमित शाह ने प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली थी। अमित शाह,योगी आदित्यनाथ की कमान में पार्टी नम्बर बनी। मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के प्रयास फलीभूत हो रहे है। राष्ट्रीय नेताओं की यात्रा उत्तर प्रदेश के सत्ता पक्ष का उत्साह बढ़ाने में सहायक हो रही है।

इस दृष्टि से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की काशी आज़मगढ़ और बस्ती यात्रा महत्वपूर्ण है। काशी में उन्होंने सभी ज़िलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और चुनाव प्रभारी शामिल हुए। बैठक में अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में जीत लोकसभा चुनाव की सफलता सुनिश्चित कर देगी। अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को तीन सौ प्लस का मंत्र दिया। विधानसभा प्रभारियों के दायित्व को रेखांकित किया। उन्होंने योगी सरकार की बेमिसाल उपलब्धियों का उल्लेख किया। कहा कि पार्टी इस आधार पर पुनः जनादेश प्राप्त करेगी।

बदल रहा है आजमगढ़

आजमगढ़ में अमित शाह ने विपक्ष पर जम कर प्रहार किया। कहा कि चार दशक तक आजमगढ़ को आतंक और बीमारू जैसे शब्दों से नवाजा गया। योगी आदित्यनाथ सरकार यहां जिले की तस्वीर बदलने में जुटे हैं। योगी जिले को राज्य विश्वविद्यालय की सौगात मिल रही है। इसका शिलान्यास अमित शाह ने किया।

इस जिले की पहचान अयोध्या सिंह हरिऔध व श्याम नारायण पांडेय जैसे साहित्य सर्जकों से रही,ब्लैक पॉटरी जैसे खूबसूरत कुटीर उद्योग से रही,अस्सी के दशक से वह जिला माफियागिरी और टेरर कनेक्शन के नाम पर बदनाम हो गया। यहां स्थापित कारोबारी ही पलायित होने लगे। किसी भी बड़े शहर में आजमगढ़ का नाम खौफ का पर्याय हो चला था। जिले की विकासपरक पहचान की पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की है।

उन्होंने बिना भेद भाव के विकास परियोजनाओं को क्रियान्वित किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे के माध्यम से आजमगढ़ के विकास के एक नई तस्वीर उभरने वाली है। इन दोनों एक्सप्रेस-वे के जरिए आजमगढ़ प्रमुख कारोबारी और औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित होगा। यहां एयरपोर्ट भी बनकर तैयार है। जल्द ही आजमगढ़ और आसपास के लोगों को बड़े शहरों के लिए सीधी एयर कनेक्टिविटी हो जाएगी।

इतना ही नहीं आजमगढ़ के पारंपरिक कुटीर शिल्प ब्लैक पॉटरी को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान योगी सरकार ने ही दिलाई है। यह कुटीर उद्योग प्रोत्साहन के अभाव में दम तोड़ रहा था। सरकार ने इसे आजमगढ़ की एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

शिक्षा और परीक्षा में अव्वल आती लड़कियां, पंजाब की ये तीन बेटियां बनी मिसाल

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। ...