Breaking News

वोकल फॉर लोकल का हुनर हाट पड़ाव

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

वोकल फ़ॉर लोकल,एक जिला एक उत्पाद और हुनर हाट एक ही विकास यात्रा के प्रतिमान है। इनके माध्यम से स्थानीय व स्वदवशी उत्पाद को बढ़ावा मिल रहा है। कुछ दशक पहले तक भारत के प्रत्येक जनपद व अन्य क्षेत्र अपने विशिष्ट उत्पाद के लिए पहचाने जाते थे। लेकिन समय के साथ यह पहचान धूमिल हो गई थी। पिछली केंद्र व प्रदेश सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। योगी आदित्यनाथ ने इसके दृष्टिगत एक जिला एक उत्पाद योजना लागू की। इसकी सफलता से केंद्र सरकार प्रभावित हुई। उसने इसका राष्ट्रीय स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फ़ॉर लोकल अभियान शुरू किया। हुनर हाट में यह सब एक साथ सुशोभित हो रहे है। इस समय मथुरा और लखनऊ के हुनर हाट चर्चा में है। योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में ब्रज रज उत्सव के साथ ही हुनर हाट का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना हुनर हाट में साकार हो रहा है।

सरकार हुनर हाट से पुश्तैनी कला को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है।नकेंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यह स्वदेशी एवं वोकल फॉर लोकल का प्रभावी प्लेटफार्म है। जहां भारत की पारम्परिक पुश्तैनी कला को प्रोत्साहन एवं अवसर मिल रहा है। लाखों स्वदेशी दस्तकारों,शिल्पकारों का आर्थिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। हुनर हाट द्वारा विभिन्न परंपरागत लोक नृत्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है।

देश भर के कलाकारों कारीगरों शिल्पकारों की परंपरागत व पुश्तैनी कला को बढ़ावा देने के लिए हुनर हाट का आयोजन किया जाता है। लखनऊ हुनर हाट का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने किया। कहा कि भारत सदियों से पूरे विश्व भर में दस्तकारी,शिल्पकारी की वस्तुओं का व्यापार करता रहा है।आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए वोकल फॉर लोकल का सन्देश दिया गया।

जिसे हुनर हाट आगे बढ़ा रहा है। देश के हुनर को प्रोत्साहित मिल रहा है। कलाकारों की कला का सम्मान हो रहा है। दस्तकारों,शिल्पकारों की आय को बढ़ाने के लिए उनके स्वदेशी उत्पादों की बिक्री को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।लखनऊ हुनर हाट में तीस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के छह से ज्यादा दस्तकार, शिल्पकार, कारीगर शामिल हुए हैं।

About Samar Saleel

Check Also

Balika Vidyalaya Intermediate College Moti Nagar: भारत विकास परिषद के तत्वाधान में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न

लखनऊ। गुरु वंदना (Guru Vandana) भारतीय संस्कृति (Indian culture) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो ...