Breaking News

दरोगा की बदमिजाजी से नाराज किसान यूनियन का प्रदर्शन

यूपी के फ़िरोज़ाबाद जिले में पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर के व्यवहार से नाराज भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारियों ने नारखी थाने का घेराव किया। पदाधिकारियों की मांग थी कि पुलिस के उच्चाधिकारी बदमिजाज दरोगा के खिलाफ कार्रवाई करें। किसान यूनियन के धरने के बाद टूण्डला सीओ ने पदाधिकारियों को भरोसा दिया है कि दारोगा के खिलाफ जांच के बाद कार्यवाही की जायेगी।

जानकारी भारतीय किसान यूनियन भानू गुट का एक पदाधिकारी कल थाना नारखी में एक शिक़ायत लेकर गया था। आरोप है कि नारखी थाने के एसएसआई सारदेव सिंह ने उस पदाधिकारी की शिकायत सुनना तो दूर बल्कि उसके साथ बदसलूकी भी की। किसान यूनियन के पदाधिकारियों को जब इस बात की जानकारी मिली कि उनके कार्यकर्ता के साथ बदसलूकी हुयी है तो उन्होंने सोमबार को नारखी पहुंचकर थाने का घेराव किया। पदाधिकारी थाने के सामने ही फर्स बिछा कर धरने पर बैठ गये और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पदाधिकारियों की मांग थी कि दारोगा सारदेव सिंह को यहां से हटाया जाय साथ ही उनके खिलाड़ी कार्यवाही हो।

थाने पर हंगामा मिलने की जानकारी मिलते ही टूंडला की एसडीएम बुशरा बानो और सीओ अभिषेक श्रीवास्तव थाने पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियो से बात की, उनकी शिकायत सुनी। अधिकारियों ने पदाधिकारियों को दरोगा के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया तब जाकर पदाधिकारी माने। इस संबंध में सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि किसान यूनियन भानु गुट के 30-40 पदाधिकारी थाने आये थे। उनकी शिकायत से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जांच के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई होगी।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...