Breaking News

साहित्य भूषण तथा आजाद ए हिन्द से सम्मानित हुए किशुनपुर पलामू के लाल आशुतोष कुमार

किशुनपुर पलामू झारखंड के लाल साहित्यकार आशुतोष कुमार को उनके नित्य सृजन और साहित्य भागीदारी के लिए दिल्ली की संस्था साहित्य संगम संस्थान ने राजस्थान इकाई के गठन के अवसर पर कई सम्मान देकर सम्मानित किया है। जिसमें साहित्य भूषण सम्मान, आजाद ए हिन्द तथा समीक्षाधीश सम्मान शामिल हैं।

साहित्य भूषण सम्मान उन नवरत्नों को दी गयी जो साहित्य क्षेत्र में हुए चोरी को विगत दिनों उजागर किया था। उन्हें संस्थान के अध्यक्ष राजगीर सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। आजाद ए हिन्द 15 अगस्त की ऑन लाइन पुस्तुती के लिए दी गयी। जबकि समीक्षाधीश सम्मान साप्ताहिक विषयो की समीक्षा हेतु प्रदान की गयी। इस समारोह में देश भर के कवियों ने काव्य पाठ किया यह काव्य पाठ नवरत्नों के सम्मान में रखा गया था ।

श्री कुमार ने बताया कि बढ़ती साहित्य चोरी एक गंभीर समस्या बन गयी है। समय रहते इन पर लगाम लगाया जाना चाहिए। आज इस डिजिटल युग में सभी अपना नाम कमाना चाहते है लेकिन मेहनत कोई नहीं करना चाहता। सिर्फ कट पेस्ट का सहारा लेकर रचनाकार बनना चाहता है। जिससे सच्चे और मेहनत करनेवाले रचनाकारों को खासी परेशानी होती है अतः ऐसे चोरो पर नजर बनाये रखने की जरूरत है। सोशल साइट भी ऐसी गतिविधियों के रोकथाम के लिए कोई खास ऑप्शन विकसित करे ताकि साफ सुथरी साहित्य हो और इन पर नजर रख सके। आने वाले समय में ऐसी व्यवस्था की उम्मीद की जानी चाहिए। संस्थान को इस सम्मान के लिए भी उन्होंने आभार जताया।

About Samar Saleel

Check Also

संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम…सीएम धामी ने 261 छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

देहरादून:  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में संस्कृत ...