Breaking News

धारदार हथियार से हमला, दो घायल

सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाना क्षेत्र में बीती रात पैसों के लेनदेन के विवाद में एक पक्ष पर धारदार हथियार से हमला करने की सूचना है। हमले में 2 लोग बुरी तरह से घायल भी हुए हैं। जानकारी के अनुसार भवानीगंज थाना क्षेत्र के जंगलीपुर गांव में अफजल,आफताब और आरोपी राजेश मौर्य के बीच लेनदेन को लेकर विवाद इतना गहराया कि राजेश ने दूसरे पक्ष पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। हमले में अफजल और आफताब दोनों भाई घायल हो गए। हालांकि सूचना पाकर मौका-ए-वारदात पर पुलिस पहुंच भी चुकी थी।किंतु आरोपी तब तक फरार हो चुका था।

पुलिस की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल अफजल पुत्र अब्दुल ने बताया कि वह और उसका भाई आफताब मुंबई में रहकर काम करते हैं। वहीं पर गांव का राजेश मोर्य पुत्र चिनगुद भी काम करता है। मुंबई में ही राजेश ने 6 माह पूर्व भाई आफताब से Rs. 8000 कर्ज लिया था। दोनों अब गांव वापस आ गए। भाई ने जब रुपये मांगे तो राजेश ने पैसे देने से इन्कार कर दिया। तब भाई ने राजेश के खिलाफ थाने में तहरीर दी, थाने पर ही R. 5000 वापसी पर समझौता हो गया था।

बावजूद वह पैसा वापस नहीं कर रहा था। भाई ने बीती रात राजेश से पैसा मांगा तो दोनों में कहासुनी होने लगी। क्रोधित राजेश ने अपने घर के अन्दर से चाकू लाकर अचानक दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। जिसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्यवाई में लगी है।

About Samar Saleel

Check Also

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- डायनासोर की तरह विलुप्त होगी सपा और कांग्रेस

कानपुर:  भाजपा देश बनाने के लिए राजनीति करती है। सपा, कांग्रेस की सरकारों में भ्रष्टाचार ...