Breaking News

अयोध्या में मुख्यमंत्री परिषद

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
  डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

अयोध्या में श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य व काशी में श्री विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण ऐतिहासिक है। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण का शुभारंभ कोरोना प्रोटोकॉल के दौरान हुआ था। इसलिए उसमें अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री सहभागी नहीं हो सके थे। श्री विश्वनाथ कोरोडोर लोकार्पण के ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री परिषद भी शामिल थी। इसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। इसके अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी साथ थे। इन सभी लोगों ने अपनी उत्तर प्रदेश यात्रा का लाभ उठाया। काशी से यह सभी लोग श्री राम लला के दर्शन हेतु अयोध्या पहुंचे।

ये लोग सरयू आरती में सहभागी हुए। उनके साथ उनके परिवार के सदस्य भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्रियों में मध्य प्रदेश के शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी,त्रिपुरा के बिप्लव देव एवं उनकी धर्मपत्नी,गोवा के प्रमोद सावंत उनकी धर्मपत्नी, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर,असम के हेमंत विश्वा शर्मा एवं उनकी धर्मपत्नी,गुजरात के भूपेन्द्र भाई पटेल एवं उनकी धर्मपत्नी, अरुणांचल प्रदेश के मुख्यमंत्री प्रेमा खांडू एवं उनकी धर्मपत्नी,

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन विशेन सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी,अरुणांचल के उपमुख्यमंत्री चोनामीन एवं उनकी धर्मपत्नी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी तथा बिहार की उपमुख्यमंत्री सुश्री रेनू देवी,गोवा के उपमुख्यमंत्री चन्द्रकांत कावेलकर,नागालैंड के उपमुख्यमंत्री यथंगों पट्टन के अलावा राज्यसभा सांसद विनय सहस्त्र बुद्धे एवं उनके साथ उनके सदस्यों आदि ने भाग लिया।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री डाॅ.नीलकंठ तिवारी ने सभी की आगवानी कर राज्य सरकार के तरफ से सभी का स्वागत किया। सभी अतिथियों द्वारा श्री हनुमानगढ़ी का दर्शन एवं पूजन किया गया। श्रीराम लला मंदिर में दर्शन पूजन किया। इन्होंने श्री रामलला मंदिर निर्माण के कार्यों की जानकारी ली। इस संबन्ध में प्रस्तीतुकरण का अवलोकन किया।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...