Breaking News

IPL 2022 के लिए BCCI ने शुरू की तैयारियां, वेन्यू के लिए UAE के बदले इन 2 देशो का दिया सुझाव

IPL 2022 का सभी को बेसब्री से इंतजार हैं, फरवरी में होने वाले मेगा ऑक्शन के बाद IPL 2022 की तारीख का अनुमान लगाया जा सकेगा। लेकिन IPL 2022 के शुरूआत होने से पहले कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेदी से अपना कहर बरसा रहा है, ऐसे में सोचने वाली बात है कि कोरोना का कहर ऐसे ही चलता रहा तो IPL 2022 की वेन्यू पीछले साल की तरह दूसरे देश में करने का निर्णय लेना पड़ सकता हैं।

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन फरवरी में होने जा रहा हैं लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए यह तय कर पाना मुश्किल है कि IPL 2022 का आयोजन भारत में ही होगा या इस बार फिर से विदेश में इसका आयोजन करना पड़ेगा।

ऐसा देखा गया है कि UAE हमेशा से BCCI की पहली पसंद रहा है लेकिन इस बार BCCI ने UAE के बदले दो अन्य देशों के नाम का सुझाव दिया हैं जिनमें एक साउथ अफ्रीका है तो दूसरा श्रीलंका।

IPL 2022 के वेन्यू के लिए जिस देश का नाम सामने आया हैं उनमें सबसे पहला नाम है साउथ अफ्रीका का। साउथ अफ्रीका को राइट च्वाइस इसलिए बताया गया है क्योंकि उनका समय भारत के समय से 3 घंटा 30 मिनट आगे हैं।

IPL 2022 के वेन्यू के लिए साउथ अफ्रीका का नाम सबसे पहले है, क्योंकि वहां भारत के साथ होने वाले सीरीज चाहे वह इंडिया ए के साथ हो या फिर सीनियर प्लेयर्स के साथ खेले जा रहे सीरीज हो सफलतापूर्वक खत्म हो रहा है।

About News Room lko

Check Also

पाकिस्तान क्रिकेट में ड्रामा जारी, दामाद शाहीन को कप्तानी से हटाने की खबरों पर भड़के अफरीदी

पाकिस्तान क्रिकेट में एक बार फिर से कप्तान को लेकर ड्रामा जारी है। मीडिया रिपोर्ट्स ...