Breaking News

भाषा विश्वविद्यालय: 8वें दीक्षांत समारोह में मिले पदक, खिले चेहरे

लखनऊ। ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। बता दें कि सीतापुर हरदोई रोड स्थित ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 8वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह विश्वविद्यालय की शोभा यात्रा के साथ प्रारम्भ हुई। शोभा यात्रा के पश्चात राष्ट्रगीत वन्देमातरम हुआ। जिसके बाद कलश जल भरण हुआ। जल भरण कार्यक्रम के बाद कुलगीत जो कि कवि गजेन्द्र सिंह सोलंकी के द्वारा रचित का गायन हुआ।

भाषा विश्वविद्यालय: 8वें दीक्षांत समारोह में मिले पदक, खिले चेहरे

समारोह के स्वागत भाषण देते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो नरेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि अष्ठम दीक्षांत में आए सभी का स्वागत किया। कुलपति ने कहा कि राज्यपाल के मार्गदर्शन से विद्यार्थी चरित्र निर्माण कर रहें हैं।

प्रो सिंह ने कहा, केरल के राज्यपाल को राष्ट्रवाद के संवाहक के रूप में योगदान दे रहे हैं। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। भाषा विश्वविद्यालय के विद्यार्थी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विश्वविद्यालय का नाम रौशन कर रहें हैं।

👉खुन-खुन जी महाविद्यालय ने अंतर महाविद्यालयीय प्रतियोगिता आयोजित, पोस्टर और स्लोगन के माध्यम से युवाओं और दिव्यांग जनों को किया जागरुक

उसके बाद सभी संकाय अध्यक्षों ने अपने अपने संकाय के पदक एवं पीएचडी उपाधि धारको के लिए कुलपति के द्वारा उपाधि एवं दीक्षा देने की घोषणा की।

दीक्षा कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी की डिग्रियां को डिजी लॉकर पर अपलोड करने का उदघाटन किया गया। इसके पश्चात पीएचडी डिग्रियों का वितरण किया गया। इसके बाद पदक वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्यत: शादाब आलम को चार स्वर्ण पदक, अश्वनि बर्नवाल को चार, प्रिया को तीन स्वर्ण पदक, शाकिर हुसैन को तीन स्वर्ण पदक, देवेन्द्र को 2 स्वर्ण पदक, चन्द्रकेतु को 2 स्वर्ण पदक, हर्ष्टिता को 2 स्वर्ण पदक सहित विभिन्न कक्षाओं के स्वर्ण पदक, रजत पदक और कांस्य पदक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, योगेन्द्र उपाध्याय (उच्च शिक्षा मंत्री), रजनी तिवारी (उच्च शिक्षा राज्य मंत्री) और कुलपति प्रो नरेन्द्र बहादुर सिंह ने प्रदान किए।

👉रियल लाइफ हीरो के किरदार ही क्यों निभाते हैं सिद्धार्थ? अभिनेता ने खुद बताई वजह

भाषा विश्वविद्यालय: 8वें दीक्षांत समारोह में मिले पदक, खिले चेहरे

इसके पश्चात्द्म पभूषण प्रो कपिल कपूर को डीलिट की उपाधि राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा प्रदान की गई। समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि डिग्री लेने के पश्चात विद्यार्थियों को सामाजिक योगदान अवश्य देना चहिए।

समारोह में इसके बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि भाषा विश्वविद्यालय के मोटो, भाषा विश्वम योजयति को अपने अंदर विकसित करने की सलाह दी। राज्यपाल ने कहा कि अधिक भाषा के जानकार का चेतन स्तर दूसरों के तुलना में अधिक संवेदनशील होता है।

भाषा विश्वविद्यालय: 8वें दीक्षांत समारोह में मिले पदक, खिले चेहरे

राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने कहा कि मानव का शरीर ही परमात्मा है। इसके बाद भारतीय प्रादेशिक लोकगीत पुस्तक का विमोचन हुआ साथ ही विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उदघाटन भी राज्यपाल महोदय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अगले सत्र में विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गांवों के विद्यार्थियों को उपहार दिए गए। इसके साथ ही गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किट एवं उपहार का वितरण हुआ।

👉लखनऊ छावनी स्थित 11 गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर (जीआरआरसी) परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया भव्य अलंकरण समारोह

कार्यक्रम के अगले सत्र में विश्वविद्यालय की कुलाधिपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पदक एवं उपाधि प्राप्त कर्ताओं को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि भारत के उदय का कारण यहां के विश्वविद्यालयों का अग्रसर होना है। आपने कहा कि भाषा विश्वविद्यालय को भी निश्चित तौर पर A++ के लिए प्रयासरत होना चाहिए।

सभी विद्यार्थियों को अपने ज्ञान का अर्जन समाज के हित में लगाना चाहिए। उन्होंने छात्राओं के हीमोग्लोबिन की जांच करने को निर्देशित किया साथ ही महामहिम ने यह भी कहा की यदि किसी छात्रा का हीमोग्लोबिन कम निकलता है तो उसके अभिभावक को बुला कर उनकी काउंसलिंग की जाए एवं जांच रिपोर्ट को राजभवन भेजी जाए।

भाषा विश्वविद्यालय: 8वें दीक्षांत समारोह में मिले पदक, खिले चेहरे

इसके साथ साथ उन्होंने विश्विद्यालय परिसर की सफाई को सुनिश्चित करने का निर्देशित किया। राज्यपाल ने कहा कि भाषा विश्वविद्यालय सभी विषयों में NEP लागू किया है। उन्होंने भाषा के द्वारा समन्वय, विकास की प्रस्तावना पर जोर दिया। पटेल ने कहा कि भारत भाषा के मामले में समृद्ध है।

इसी के आधार पर हमें अपनी सांस्कृतिक सरंक्षण भी प्राप्त होता है। दीक्षांत समारोह का संचालन डॉ नीरज शुक्ला ने किया। दीक्षांत समारोह के दौरान विश्व विद्यालय के सभी शिक्षक, अधिकारी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी सहित भारी तादाद में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सनातन की ज्योत जगाने आया ‘सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल’

मुंबई। सनातन वर्ल्ड’ यूट्यूब चैनल (Sanatan World YouTube channel) सत्य सनातन हिन्दू धर्म के मूल ...