Breaking News

Indian Constitution : सारे विश्व में ‘‘विश्व एकता’’ की प्रतिबद्धता के कारण अनूठा है: जगदीश गांधी

26 जनवरी 1950 को Indian Constitution (भारतीय संविधान) को भारत की आजादी 15 अगस्त 1947 के बाद 2 वर्ष 11 माह तथा 18 दिन की कड़ी मेहनत एवं गहन विचार-विमर्श के बाद आधिकारिक रूप से अपनाया गया। इस दिन भारत एक सम्पूर्ण गणतान्त्रिक देश बन गया।

गणतंत्र दिवस का महत्व

Indian Constitution को तब से 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते आ रहे हैं। हमें विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश होने का गर्व है। हमारा लोकतंत्र धीरे-धीरे परिपक्व हो रहा है। हम पहले से कहीं ज्यादा समझदार होते जा रहे हैं। धीरे-धीरे हमें लोकतंत्र की अहमियत समझ में आने लगी है। सिर्फ लोकतांत्रिक व्यवस्था में ही व्यक्ति खुलकर जी सकता है।

  • स्वयं के व्यक्तित्व का विकास कर सकता है और अपनी सभी महत्वाकांक्षाएँ पूरी कर सकता है।
  • गणतन्त्र (गण़+तंत्र) का अर्थ है, जनता के द्वारा जनता के लिये शासन।
  • इस व्यवस्था को हम सभी गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
  • वैसे तो भारत में सभी पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाये जाते हैं।
  • परन्तु गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाने का विशेष महत्व हैं।
  • इस पर्व का महत्व इसलिये भी बढ़ जाता है क्योंकि भारत का प्रत्येक नागरिक एक साथ मिलकर मनाते हैं।
  • 26 जनवरी, 1950 भारतीय इतिहास में इसलिये महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • क्योंकि भारत का संविधान, इसी दिन अस्तित्व मे आया और भारत वास्तव में एक संप्रभु देश बना।
  • भारत का संविधान लिखित एवं सबसे बड़ा संविधान है।
  • भारतीय संविधान के निर्माताओं ने विश्व के अनेक संविधानों कोआत्मसात करने का प्रयास किया है।
  • देश को गौरवशाली गणतन्त्र राष्ट्र बनाने में जिन देशभक्तों ने अपना बलिदान दिया ।
  • उन्हें याद करके भावांजली देने का पर्व है, 26 जनवरी।

लोकतंत्र बनेगा गुणतंत्र

  • मातृभूमि के सम्मान एवं उसकी आजादी के लिये असंख्य वीरों ने अपने जीवन की आहूति दी थी।
  • देशभक्तों की गाथाओं से भारतीय इतिहास के पृष्ठ भरे हुए हैं।
  • देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हजारों की संख्या में भारत माता के वीर सपूतों ने।
  • भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अपना सर्वस्य न्योछावर कर दिया था।
  • ऐसे ही महान देशभक्तों के त्याग और बलिदान के परिणाम स्वरूप हमारा देश, गणतान्त्रिक देश हो सका।
  • आज हमारा समाज परिवर्तित हो रहा है। मीडिया जाग्रत हो रही है।
  • जनता भी जाग रही है। युवा सोच का विकास हो रहा है। शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है।
  • अति आधुनिक टेक्नोलाॅजी से लैश युवकों की संख्या तेजी से बढती जा रही है।
    26 जनवरी को उन सभी देशभक्तों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए।
  • गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व भारतवर्ष के कोने-कोने में बड़े उत्साह तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
  • प्रति वर्ष इस दिन प्रभात फेरियां निकाली जाती है।
  • 26 जनवरी का पर्व देशभक्तों के त्याग, तपस्या और बलिदान की अमर कहानी समेटे हुए है।
  • प्रत्येक भारतीय को अपने देश की आजादी प्यारी थी।
  • भारत की भूमि पर पग-पग में उत्सर्ग और शौर्य का इतिहास अंकित है।
  • किसी ने सच ही कहा है- “कण-कण में सोया शहीद, पत्थर-पत्थर इतिहास है।
  • “ ऐसे ही अनेक देशभक्तों की शहादत का परिणाम है, हमारा गणतान्त्रिक देश भारत।
  • 26 जनवरी का पावन पर्व आज भी हर दिल में राष्ट्रीय भावना की मशाल को प्रज्जलित कर रहा है।
  • लहराता हुआ तिरंगा रोम-रोम में जोश का संचार कर रहा है, चहुँओर खुशियों की सौगात है।
  • हम सब मिलकर उन सभी अमर बलिदानियों को अपनी भावांजली से नमन करें, वंदन करें।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 मार्च 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। ...