Breaking News

उत्तर प्रदेश में सुशासन की स्थापना प्रगति में सहायक- भूपेन्द्र यादव

लखनऊ। समग्र विकास के लिए सुशासन की स्थापना अपरिहार्य होती है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने इसको प्रमाणित किया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान में उत्तर प्रदेश का योगदान सर्वाधिक महत्त्वपूर्ण है। वित्तमंत्री निर्मला सीता रमण द्वारा प्रस्तुत बजट भारत को विकसित बनाने के अभियान में सहायक सिद्ध होगा। बजट में सात प्राथमिकताएं सप्तर्षि की अवधारणा पर आधारित हैं।

केंद्र सरकार करेगी 38 हजार शिक्षकों की भर्ती, साथ में स्थापित किए जाएंगे 540…

इनमें समावेशी वृद्धि, हरित विकास, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र,अंतिम छोर तक पहुंच, बुनियादी ढांचे का विकास और क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल शामिल है। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने भी उत्तर प्रदेश में सुशासन का विशेष रूप से उल्लेख किया। कहा कि इससे प्रदेश का वातावरण तथा पर्यावरण सुखद हुआ है।

उत्तर प्रदेश में सुशासन

भाजपा मुख्यालय लखनऊ में उन्होंने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। कहा कि यह विकास के भारतीय माडल के आधार पर उद्योगों को बढ़ाने वाला, लोगों की आकांक्षाओं का पूरा करने वाला और सशक्त भारत के निर्माण में सहायक होने वाला बजट है। यह मजबूत भारत का बजट है। देश की ग्रीन ग्रोथ को बढ़ाने वाला बजट है। बेरोजगारी के आंकड़े दर्शाते हैं कि यूपीए कार्यकाल के मुकाबले इस समय में देश में बेरोजगारी की दर कम हुई है। प्राकृतिक खेती को एक करोड़ किसानों तक पहुंचाया जाएगा। इंफ्रास्ट्रक्चर से देश को आर्थिक रफ्तार मिलेगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने वेबसाइट व मोबाइल ऐप लॉन्‍च किया

भारत की अर्थव्यवस्था में वैश्विक महामारी कोविड के बाद प्रगति की रफ्तार को तेजी से पकड़ा है। देश के आर्थिक सर्वे में यह स्पष्ट दिख रहा है। ईज ऑॅफ डूइंग बिजनेस की स्थतियों में सुधार कर केन्द्र सरकार ने नई पॉलिसियों का निर्माण तथा अनावश्यक औपचारिकताओं को समाप्त करने से देश में व्यवसायिक गतिविधियों के लिए सुखद स्थितियों का निर्माण हुआ है। तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. बजट में समावेशी विकास तथा अंतिम छोर तक विकास को पहुंचाने का संकल्प व साहस समाहित है।

यूपी के इस शहर में कल आएंगे सीएम योगी, 900 जवान उनकी सुरक्षा में रहेगे तैनात

प्रधानमंत्री गतिशक्ति से ट्रान्सपोर्ट और इन्फ्रास्ट्रक्चर को जोड़ने का काम किया है। जिसके लिए बजट में व्यवस्था की गई है। यह आत्मनिर्भर भारत के विजन को पूरा करने वाला बजट है। सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास व सबके प्रयास के साथ बजट आगे बढ़ा है।

रिपोर्ट -डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...