Breaking News

डिंपल यादव को टक्कर देने के लिए बड़े पर्दे का खिलाड़ी ला सकती भाजपा, चर्चा में सिने स्टार का नाम

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में समाजवादी पार्टी का गढ़ ढहाने के लिए भाजपा अभी तक मैनपुरी में प्रत्याशी उतारने पर मंथन कर रही है। जिले के शीर्ष नेताओं की मानें तो भाजपा में बड़े पर्दे के खिलाड़ी एक सिने अभिनेता पर पार्टी दांव लगा सकती है। जनपद के शीर्ष नेताओं ने भी इसके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र भी लिखा है।

मैनपुरी के लोकसभा चुनाव में भाजपा पिछले 28 साल से सपा के आगे नतमस्तक हो रही है। सपा का मैनपुरी का किला ढहाने के लिए पार्टी हर संभव प्रत्याशी को चुनाव में उतार चुकी है। सपा ने उप चुनाव में भारी मतों से जीतने वाली डिंपल यादव को मैदान में उतारा है तो भाजपा उनके सामने मजबूत प्रत्याशी को लाने का हर संभव प्रयास कर रही है।

जिले के एक बड़े नेता की मानें तो एक पूर्व सांसद सिने अभिनेता को डिंपल के सामने प्रत्याशी बनाने की कवायद भाजपा में चल रही है। इसके लिए एक बड़े नेता को सिने अभिनेता से संपर्क करने का कहा गया है। भाजपा नेता मान रहे हैं कि बड़े पर्दे का यह खिलाड़ी ही डिंपल को मैनपुरी में बड़ी चुनौती दे सकता है।

1996 से सपा का रथ रोकने में नाकाम है भाजपा
मैनपुरी लोकसभा सीट वर्ष 1996 से सपा का कब्जा है। सपा प्रत्याशी के रूप में पिछले 28 साल में मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव, बलराम सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप और डिंपल यादव लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा के सामने सपा का यह जीत का रथ रोकने की चुनौती है। सवाल ये है कि क्या आने वाले चुनाव में भाजपा किसी फिल्मी सितारे को मैदान में लाकर बाजी पलट सकती है।

About News Desk (P)

Check Also

बरेका में कार्यालय अधीक्षक को पीटने के आरोपी कर्मचारी को किया गया निलंबित, जानें- पूरा मामला

वाराणसी:   बरेका के कार्मिक विभाग में कार्यालय अधीक्षक दीपक कुमार श्रीवास्तव के साथ मारपीट के ...