Breaking News

भाजपा ने गाजियाबाद से सुनीता दयाल को बनाया महापौर प्रत्याशी, कांग्रेस से पुष्पा रावत को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने गाजियाबाद से सुनीता दयाल को महापौर प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने निवर्तमान महापौर आशा शर्मा को फिर से चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया है। सुनीता साल 2017 में भी टिकट की दौड़ में थीं, लेकिन तब पार्टी ने आशा पर भरोसा जताया था।

कांग्रेस से पुष्पा रावत, सपा से पूनम यादव और आप से जानकी बिष्ट महापौर प्रत्याशी हैं। सुनीता दयाल गाजियाबाद में उस वक्त भाजपा की नेत्री थीं, जब बहुत कम महिलाएं राजनीति में सक्रिय हुआ करती थीं। वहीं बसपा ने निसारा खान को अपना उम्मीदवार बनाया है।

वहीं बसपा ने सभी पार्टियों के महापौर प्रत्याशी घोषित होने के बाद रविवार देर रात अपना कैंडीडेट को मैदान में उतार दिया। हिंडन विहार में रहने वाली निसारा खान बसपा की महौपार प्रत्याशी होंगी। निसारा खान अय्यूब खान की पत्नी हैं। अय्यूब ने साल 2022 में मुरादनगर विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे लेकिन भाजपा प्रत्याशी अजीतपाल त्यागी से चुनाव हार गए थे।

सुनीता साल 1975 में एबीवीपी की विभाग संयोजिका थीं। फिर अस्सी के दशक में वह भाजपा में सक्रिय हुईं। फिर विभिन्न पदों पर रहते हुए भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री भी बनीं। पिछली दो टर्म से वह प्रदेश की उपाध्यक्ष हैं। सुनीता ने साल 2004 के उपचुनाव में भाजपा के टिकट से गाजियाबाद शहर सीट से विधायकी का चुनाव भी लड़ा था लेकिन तब वह सुरेंद्र मुन्नी से हार गई थीं। परास्नातक करने वाली सुनीता के परिवार में पति और बेटी हैं। पति बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

टिकट की घोषणा होने के बाद सुनीता दयाल ने कहा कि वह पार्टी और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार शहर के विकास में जुटी है। इसे और तेज किया जाएगा।

About News Room lko

Check Also

इटावा से भाजपा सांसद व प्रत्याशी रामशंकर कठेरिया के पक्ष में मुख्यमंत्री ने की जनसभा

• कल्याण सिंह के लिए संवेदना के शब्द नहीं निकले और माफिया के घर फातिहा ...