Breaking News

भाजपा मण्डल 4 ने मनाई दीनदयाल उपाध्याय की जयंती

लखनऊ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मध्य मंडल 4 द्वारा शनिवार को ऐशबाग लकड़ी मंडी चौराहे (रस्तोगी कॉलेज शक्ति केंद्र) पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया l उसके पश्चात कार्यक्रम में आए सभी लोगों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा किए गए कार्यों को याद किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राजपूत, मीडिया प्रभारी देवाशीष (देव), मंत्री रवि जायसवाल, महामंत्री राजीव बाजपेई, किशन कुमार (नगर अध्यक्ष श्रम प्रकोष्ठ), बबीता सक्सेना (नगर मंत्री महिला मोर्चा), शार्दुल सिंह (वार्ड अध्यक्ष), बृजेश पांडे, पप्पू शुक्ला, मुन्ना तिवारी, दीपक तिवारी, मनोज शुक्ला एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

   दया शंकर चौधरी

About Samar Saleel

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...