Breaking News

अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में पं. दीनदयाल के 105वे जन्मदिवस पर समारोह आयोजित 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर केजीएमयू में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 105वे जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर कोरोना योद्धाओं एवं कोरोना शहीदों के परिजनों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। डॉ. दिनेश शर्मा ने  कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय  प्रखर राष्ट्रवादी, उत्कृष्ट संगठनकर्ता, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता थे।
उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद की विचारधारा दी। वे एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे। वे एक मजबूत और सशक्त भारत चाहते थे। उनका लखनऊ से घनिष्ठ संबंध था।  पण्डित दीनदयाल उपाध्याय  का जीवन कठिन परिस्थितियों में व्यतीत हुआ था।  उन्होंने सतत अध्ययन से जीवन की उपलब्धियों को प्राप्त किया।
केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी जन्मदिवस के अवसर पर कहा कि पं० दीनदयाल उपाध्याय के उद्देश्यों को गांव-गांव तक तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। प्रधानमंत्री तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके सपनो को साकार करने हेतु युद्ध स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के 105वे जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेश के विधायी एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन, महापौर लखनऊ  संयुक्ता भाटिया, कुलपति केजीएमयू डॉ. विपिन पुरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री ने ममता मॉर्डन स्कूल में बने अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने इसके उपरांत ममता मॉर्डन स्कूल राजाजीपुरम में बने अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि विद्यालयों में कोरोना गाइडलाइन का  पालन करते हुए भौतिक रूप से पाठन कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित संभ्रांत नागरिकों पार्षदों शिक्षकों एवं संगठन के पदाधिकारियों से विचार विमर्श किया और कराएं जा रहे विकास कार्यों के बारे में जानकारी भी ली। इस अवसर पर पार्षद गण  नागेंद्र सिंह, संतोष राय,  विजय गुप्ता, शिवपाल सावरिया, राजीव त्रिपाठी,योगेश शुक्ला पूर्व पार्षद श्री जितेन्द्र उपाध्याय तथा ममता मॉर्डन स्कूल के प्रबंधक ईशान शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

About Samar Saleel

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...